सामुदायिक विकास कार्यक्रम क्या है ?

सामुदायिक विकास कार्यक्रम क्या है ?

  • सामुदायिक विकास कार्यक्रम (Samudayik Vikas Karyakram) ग्रामीण इलाकों में आर्थिक और सामाजिक बदलाव लाने का एक कार्यक्रम है।
  • सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य ग्रामीण लोगों के जीवन स्तर को सुधारना है।
  • यह एक ऐसी प्रक्रिया जिसके द्वारा लोगों के प्रयासों को सरकारी अधिकारियों के प्रयासों के साथ जोड़ा जाता है ताकि समुदायों की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक स्थितियों में सुधार हो सके।
  • सामुदायिक विकास कार्यक्रम 1952 में शुरू हुआ और 2 अक्टूबर 1952 को लॉन्च किया गया।
  • इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समाज में एक एकीकृत विकास लाना था, जो लोगों के जीवन के सभी पहलुओं को कवर करता है।
  • सीडीपी को तीन अलग-अलग चरणों में विभाजित किया गया है –
    1. राष्ट्रीय विस्तार चरण, 2. गहन सामुदायिक विकास परियोजना चरण, 3. पोस्ट-गहन विकास चरण।

Leave a Comment