अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
Rajasthan Exam (rajasthanexam.org) राजस्थान की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए बनाई गई हिंदी वेबसाइट है। यहाँ राजस्थान सामान्य ज्ञान (Rajasthan GK), REET, राजस्थान CET, RPSC और RSMSSB जैसी परीक्षाओं के नोट्स, अभ्यास प्रश्न, पिछले साल के पेपर, आंसर की और करंट अफेयर्स सरल हिंदी में मिलते हैं।
हमारा उद्देश्य
हमारा उद्देश्य है कि राजस्थान से जुड़ी किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी को एक ही जगह सही, व्यवस्थित और पढ़ने में आसान सामग्री मिले।
साइट पर क्या-क्या मिलता है
- राजस्थान GK के प्रश्न-उत्तर और राजस्थान GK नोट्स
- राजस्थान का इतिहास, भूगोल और कला एवं संस्कृति
- REET और राजस्थान CET की जानकारी, सिलेबस और पेपर
- राजस्थान करंट अफेयर्स का मासिक संकलन
- पिछले साल के पेपर और आंसर की
हमारी सामग्री कैसे तैयार होती है
हम लेख तैयार करते समय आधिकारिक अधिसूचनाओं, पाठ्यपुस्तकों और विश्वसनीय स्रोतों को आधार बनाने का प्रयास करते हैं। परीक्षा की तारीख़, सिलेबस या नियम जैसी जानकारी बदल सकती है, इसलिए अंतिम पुष्टि हमेशा संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से कर लें। हमारा कोई भी लेख किसी सरकारी विभाग या परीक्षा-संस्था की ओर से जारी नहीं है।
किसी गलती की सूचना दें
अगर आपको किसी लेख में कोई तथ्यात्मक गलती दिखे, तो कृपया हमें बताएँ। हम जाँचकर उसे सुधारने का प्रयास करेंगे। इसके लिए संपर्क करें पेज का उपयोग करें या kkghorela@gmail.com पर लिखें।
वेबसाइट संचालक
नमस्कार दोस्तो! मेरा नाम केवल कृष्ण घोड़ेला है। मैंने हिंदी विषय से नेट उत्तीर्ण किया है और मैं एम.ए., बी.एड. हूँ। राजस्थान सामान्य ज्ञान में मेरी विशेष रुचि है। यह वेबसाइट मैंने आप जैसे विद्यार्थियों के लिए बनाई है, ताकि राजस्थान की किसी भी भर्ती परीक्षा की तैयारी में आपको मदद मिल सके।
अधिक जानकारी के लिए हमारी गोपनीयता नीति और अस्वीकरण भी देखें।