कालीबंगा सभ्यता की खोज किसने की थी?
-
हनुमानगढ़, घग्घर नदी (सरस्वती नदी) के किनारे।
-
ओरेल स्टेन ने “सर्वे ऑफ एनसिएंट साइट सरस्वती रिवर्स” पुस्तक लिखी।
-
शाब्दिक अर्थ – काली चूड़ियाँ।
-
कालीबंगा सभ्यता हनुमानगढ़ जिले के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
-
कालीबंगा की खोज 1951-52 ई. में अमलानन्द घोष ने की थी।
-
सभ्यता का उत्खनन (1961-1969 ई. तक) बी.बी. लाल, बी.के. थापर, एम.डी. खरे, के.एम. श्रीवास्तव, एस.पी. जैन ने की। यह कार्य भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण (नई दिल्ली) द्वारा किया गया था।
-
दशरथ शर्मा ने कालीबंगा को हड़प्पा सभ्यता की तीसरी राजधानी बताया।
-
विशेषताएँ:
-
जुते हुए खेत के साक्ष्य (दोहरी जुताई)।
-
भूकम्प के साक्ष्य।
-
उत्खनन के दौरान दो टीले मिले:
-
पश्चिमी टीला (दुर्ग) – उच्च वर्ग के लोग रहते थे।
-
पूर्वी टीला – निम्न वर्गों के लोग रहते थे।
-
-
कालीबंगा के उत्खनन से 5 स्तरों (2 प्राक् हड़प्पा सभ्यता, 3 हड़प्पा सभ्यता) का पता चला है।
-
7 अग्नि वेदिकाओं के साक्ष्य मिले हैं। ये साक्ष्य हड़प्पा कालीन हैं।
-
यहाँ कच्ची मिट्टी की ईंटों के चबूतरे बने हुए थे।
-
इन टीलों के चारों ओर अलग-अलग मिट्टी की ईंटों से दीवारें (प्राचीर) बनी हुई थीं।
-
अण्डाकार कुएँ मिले हैं।
-
ऊँट की हड्डियों के साक्ष्य।
-
जुते हुए खेत के साक्ष्य प्राक् हड़प्पा कालीन हैं। जुते हुए खेत कालीबंगा के दक्षिण-पूर्व में थे।
-
गेहूँ, जौ, चना, बाजरा व सरसों के साक्ष्य मिले।
-
प्राक् हड़प्पा कालीन पाकिस्तानी सभ्यता कोटदिजी कालीबंगा से मिलती-जुलती है।
-