Rajasthan Current Affairs January 2025 – राजस्थान करंट जीके | GK

Rajasthan Current Affairs January 2025: राजस्थान करंट अफेयर्स प्रश्न RPSC, Patwari, Reet, RAS, RSMSSB, SI, Rajasthan Police, 1st Grade, 2nd Grade,LDC एवं अन्य परीक्षाओं की दृष्टि से अति महत्वपुर्ण है।राजस्थान खेल करंट अफेयर्स 2025 , राजस्थान दैनिक समसामयिकी,राजस्थान करंट जीके, Rajasthan Current Affairs 2025 In Hindi, Rajasthan Current Affairs 2025. (PDF Download) Rajasthan Current Affairs MCQ.

Table of Contents

Rajasthan Current Affairs January 2025

3 महिला पुलिस बटालियन

राज्य सरकार ने 3 महिला पुलिस बटालियन स्थापित करने की मंजूरी दी है –

  • पद्मिनी बटालियन, सीकर
  • कालीबाई बटालियन, अलवर
  • अमृता देवी बटालियन, बाड़मेर
    ट्रिक : पका आम

राजस्थान में दूसरा लैपर्ड सफारी

  • झालाना लैपर्ड सफारी (जयपुर) की तर्ज पर रामगढ़ विषधारी टाइगर रिज़र्व, बूंदी में लैपर्ड सफारी की शुरुआत की जाएगी।

नोट : राजस्थान का पहला लैपर्ड सफारी झालाना लैपर्ड सफारी (जयपुर) में है।

राज्य का पहला गर्ल्स सैनिक स्कूल

  • राज्य का पहला गर्ल्स सैनिक स्कूल थबुकड़ा गाँव, जोधपुर में बनाया जाएगा।

दो शहरों का वेटलैण्ड शहरों के रूप में चयन

  • भारत में पहली बार दो शहरों को वेटलैण्ड शहरों के रूप में मान्यता मिली है। इनमें उदयपुर व इन्दौर शामिल है।
  • दो शहरों के शामिल होने से दुनियाभर में वेटलैण्ड शहरों की संख्या 31 हो गई है।
  • राजस्थान के दो रामसर स्थल केवलादेव (भरतपुर) और सांभर झील (जयपुर) शामिल हैं।

तीन नये कानूनों की पालना के लिए केन्द्र सरकार ने राजस्थान राज्य को मॉडल स्टेट चुना

  • 1 जुलाई 2024 से देश में न्याय संहिता के तीन नये कानून लागू हो चुके हैं।
  1. भारतीय न्याय संहिता,
  2. भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता
  3. भारतीय साक्ष्य अधिनियम
  • तीन नए कानून की पालना के लिए केन्द्र ने राजस्थान को मॉडल स्टेट चुना है। नए कानूनों में होने वाले बदलाव सबसे पहले यहां लागू होंगे।

 प्रदेश का पहला बालिका सैनिक स्कूल

  • थबुकडा गाँव(जोधपुर) में बालिका सैनिक स्कूल के लिए जगह चिन्हित की है।
  • यह जोधपुर संभाग का पहला सैनिक स्कूल और प्रदेश का पहला बालिका सैनिक स्कूल होगा।

राजस्थान से तीन हस्तियों को पद्म श्री 2025 सम्मान

  • श्री शीन काफ निजाम(जोधपुर) – साहित्य एवं शिक्षा
  • श्रीमती बेगम बतूल(जयपुर) – कला
  • श्री बैजनाथ महाराज(सीकर) – अध्यात्म

मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान

राज्य सरकार द्वारा ‘राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम’ योजना (RKSMBK) का नाम बदलकर ‘मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान’ कर दिया गया है।

राजस्थान करंट जीके जनवरी 2025

गणतंत्र दिवस (76 वाँ) 2025 का राज्य स्तरीय समारोह आयोजन

  • वर्ष 2025 का गणतंत्र दिवस समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन उदयपुर में किया गया।

राज्य में फ्लाईंग स्कूल खोलने की मंजूरी

  • हमीरगढ़ (भीलवाड़ा) में फ्लाईंग स्कूल खोला जायेगा
  • इससे युवाओं को प्रदेश में ही फ्लाईंग प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।
  • किशनगढ़ में फ्लाईंग स्कूल का लोकार्पण अगस्त 2024 में किया था।
  • इसके अलावा प्रतापगढ़ और बाँसवाड़ा में नये फ्लाईंग स्कूल खोले जायेंगे।

’भारत सोलर एक्सपो 2025’

  • आयोजन: 17-19 जनवरी 2025 को
  • स्थल : जेईसीसी, सीतापुरा जयपुर
  • भारत सोलर एक्सपो का उद्घाटन लोकसभाध्यक्ष ओम बिडला ने किया।
  • इस दौरान सोलर फ्यूचर इण्डिया 2030 का रोडमैप मुख्य आकर्षण रहा।
  • एक्सपो में अत्याधुनिक सोलर पैनल, इन्वर्टर, ऊर्जा भण्डार प्रणाली और हाइब्रिड से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए गए।
  • सोलर एक्सपो 2025 में बेस्ट सोलर प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर का अवार्ड पिनाका पॉवर एण्ड इलैक्ट्रिकल्स को दिया गया।

राजस्थान के उत्पादों का चयन GI टैग परियोजना में

नाबार्ड के द्वारा राजस्थान के निम्न उत्पादों का चयन GI टैग परियोजना में शामिल किया गया है-

  • कोटा स्टोन व उदयपुर के ग्रीन मार्बल
  • बूँदी के सुगंधा चावल
  • जयपुर की कुंदन मीना ज्वैलरी
  • गंगापुर के खीर मोहन

टी.बी. मुक्त भारत अभियान

  • शुभारम्भ – 7 दिसम्बर, 2024
  • अभियान का राष्ट्रीय शुभारम्भ केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पंचकुला (हरियाणा) से किया था।
  • प्रदेश में सवाई मानसिंह अस्पताल से।
  • अभियान की अवधि – 7 दिसम्बर, 2024 से अगले 100 दिवस।
  • राजस्थान के 5 जिलों बाराँ, कोटा, झालावाड़, हनुमानगढ़, राजसमंद में यह अभियान चलाया जा रहा है।

राज्य में नए केन्द्रीय विद्यालय

  • केन्द्र सरकार की कैबिनेट ने देशभर में 85 नए केन्द्रीय व 28 नवोदय विद्यालयों को मंजूरी दी है।
  • इसमें राजस्थान के नौ केन्द्रीय विद्यालय शामिल है।
  • राज्य में – एएफएस फलौदी (जोधपुर), 2. बीएसएफ सतराना, 3. श्रीकरणपुर (गंगानगर), 4. हिण्डौन सिटी (करौली), 5. मेड़ता सिटी (नागौर), 6. राजसमंद, 7. राजगढ़ (अलवर), 8. भीम (राजसमंद), 9. महवा (दौसा) में नए केन्द्रीय विद्यालयों को मंजूरी मिली है।
  • सभी केन्द्रीय विद्यालय पीएमश्री योजना में चयनित है।

प्रदेश दो शहरों में नये विकास प्राधिकरण का गठन

  • बीकानेर व भरतपुर में नये विकास प्राधिकरण
  • अब प्रदेश में विकास प्राधिकरण के गठन वाले शहरों की संख्या 7 हो गई है।

Rajasthan Current GK January 2024

किठाना (झुंझुनूं) चर्चा में

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का गाँव किठाना अब मॉडल गाँव बनेगा। यहाँ सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा सड़कों, गलियों और नालियों में नजर नहीं आएगा।
  • केन्द्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन में इस गाँव का चयन किया गया है।
  • यहाँ तीन चरणों में गाँव को प्लास्टिक कचरे से मुक्त बनाया जाएगा।

केन्द्र सरकार संचालित स्वामित्व योजना

  • 18 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के 10 राज्यों और 2 केन्द्रशासित प्रदेशों में VC के द्वारा स्वामित्व योजना के तहत सम्पत्ति कार्ड वितरित किये।
  • प्रदेश के 50 लाख लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड एवं पट्टे वितरण किये गए।
  • स्वामित्व योजना के तहत 35 हजार 955 गांवों का ड्रोन सर्वेक्षण पूरा किया जा चुका है।
  • योजना में ड्रोन सर्वेक्षण से ग्रामीण आबादी का डिजिटल मैप तैयार कर भू-स्वामित्व धारकों को स्वामित्व कार्ड और पट्टा प्रदान किया जाता है। इससे सम्पत्ति पर ऋण लेना आसान हो सकेगा।

रामजल सेतु लिंक परियोजना

  • श्री रामजन्म भूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान-मध्यप्रदेश की PKC-ERCP परियोजना का नया नाम ’रामजल सेतु लिंक परियोजना’ करने की घोषणा की।
  • 22 जनवरी 2025 को पार्वती-कालीसिंध-चम्बल लिंक परियोजना (PKC) का नया नामकरण किया गया।
  • शिलान्यास – 17 दिसम्बर 2024 (प्रधानमंत्री मोदी द्वारा)
  • 17 जिलों की 25 करोड़ आबादी को (40%) को शुद्ध पेयजल
  • 4102 MCM जल उपलब्ध हो सकेगा, इसमें 522 MCM पुनःचक्रित जल भी शामिल रहेगा।
  • 50 लाख हैक्टेयर नए क्षेत्र में सिंचाई
  • परियोजना में चम्बल और इसकी सहायक नदियों कुन्नू, कूल, पार्वती, कालीसिन्ध और मेज के अतिरिक्त पानी को बनास, मोरेल, बाणगंगा, रूपारेल, पार्वती, गंभीर नदी बेसिनों में भेजा जायेगा।
  • नवनेरा बांध का प्रथम चरण कार्य पूरा हो चुका है।

मंगला पशु बीमा योजना

  • राज्य सरकार ने 15 दिसम्बर 2024 को ‘मंगला पशु बीमा योजना’ लागू की।
  • कुल 21 लाख पशुओं के बीमा करने का लक्ष्य तय किया गया।
  •  बड़े पशु श्रेणी में गाय, भैंस, ऊँट शामिल। कोई दो दुधारू पशुओं का बीमा करवाया जा सकता है।
  • पशु की प्राकृतिक/आकस्मिक मृत्यु पर 40 हजार का मुआवजा।
  • छोटे पशु में भेड़ व बकरी – 10 बकरी/भेड़ या एक ऊँट का निःशुल्क बीमा करवाया जा सकता है।
  • छोटे पशुओं में मुआवजा राशि- 4 हजार प्रति पशु।

राजस्थान करंट अफेयर्स 2025

भारत आदिवासी पार्टी (BAP)

  • 13 जनवरी 2025 को प्रदेश की भारत आदिवासी पार्टी(BAP) को राज्यस्तरीय राजनीतिक दल के रूप में मान्यता प्रदान की गई।
  • वर्तमान में BAP के राजस्थान में एक सांसद व 4 विधायक हैं।
  • मोहनलाल रोत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं जबकि राजकुमार रोत बाँसवाड़ा-डूँगरपुर से सांसद हैं।
  • यह प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।

कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान

  • 15 जनवरी 2025 को इस अभियान की शुरुआत सांगानेर, जयपुर से केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ही।
  • अभियान का उद्देश्य – भूजल स्तर की गिरावट रोकना।
  • शुरु में शामिल जिले – सिरोही, पाली, जोधपुर, भीलवाड़ा, झुन्झुनू और जयपुर
  • यह अभियान ’कैच द रेन’ से प्रेरित है जो प्रधानमंत्री मोदी की संकल्पना है।
  • राजस्थान में 45 हजार रेन वाटर रिचार्ज स्ट्रक्चर वर्ष 2027-28 तक बनाये जाने हैं। जो वर्षा जल संग्रहित कर भू-जल स्तर को बढ़ायेंगे।

राजस्थान मरू उड़ान

  • शुरुआत:  9 जनवरी 2025 से पूरे राजस्थान में।
  • बाड़मेर की जिला कलेक्टर टीना डाबी द्वारा 12 नवंबर 2024 को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत ‘मरू उड़ान’ नाम से शुरू किया गया।
  • उद्देश्य: महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य स्वरोजगार, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना।

नोट: अब इसे राज्यव्यापी स्तर पर ‘राजस्थान मरु उड़ान’ नाम से शुरू किया गया है।

ऑपरेशन साइबर शील्ड

  • यह अभियान 2 से 31 जनवरी तक सम्पूर्ण राजस्थान में आयोजित किया गया।
  • इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

सुपोषित माँ अभियान

  • तीसरे चरण की शुरुआत: 3 जनवरी, 2025, कोटा
  • उद्देश्यः गर्भवती महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • लाभार्थी: 1500 अभावग्रस्त गर्भवती महिलाएँ।
  • 125 किलोग्राम पोषण किट (देसी घी, आटा, दाल, गुड़, मूंगफली, खजूर, तेल आदि) ।
  • फ्री सेवाएँ: मासिक पोषण किट, निशुल्क दवाइयाँ और वैक्सीनेशन, चिकित्सकीय परामर्श

नोट :

  • प्रारंभ: 1 मार्च, 2020 (लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल)

उल्लास पहल

  • आयोजनः 21 जनवरी, 2025 को इंदिरा गाँधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान, जयपुर में।
  • यह नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित किया जाता है।
  • उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम स्वयंसेवी शिक्षण पर आधारित है।
  • इसमें स्वयंसेवक बिना किसी मानदेय के 15 वर्ष व उससे अधिक आयु के निरक्षरों को पढ़ाते हैं।

लाडेसर अभियान जयपुर

  • यह जयपुर जिला प्रशासन की पहल है।
  • इसकी शुरुआत 14 जनवरी, 2025 से ।
  • उद्देश्यः कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार लाना।

मोना अग्रवाल को अर्जुन अवॉर्ड

  • जयपुर (राजस्थान) की पैरा निशानेबाज मोना अग्रवाल को 17 जनवरी, 2025 को अर्जुन अवॉर्ड प्रदान किया गया।
राजस्थान करंट अफेयर्स फरवरी 2025 राजस्थान करंट अफेयर्स मार्च 2025
राजस्थान करंट अफेयर्स जनवरी 2025

Search Queries:

  • राजस्थान करंट जीके 2025 pdf,
  • राजस्थान करंट अफेयर्स 2025 mcq,
  • rajasthan current affairs 2025,
  • rajasthan current affairs 2025 pdf,
  • राजस्थान करंट अफेयर्स 2025,
  • rajasthan current gk 2025 in hindi,
  • rajasthan current affairs 2025 in hindi,
  • rajasthan current gk 2025,
  • राजस्थान करेंट अफेयर्स 2025,
  • raj current affairs 2025,

Leave a Comment