कुतुबुद्दीन ऐबक कौन था ?

कुतुबुद्दीन ऐबक कौन था ?

  • कुतुबुद्दीन ऐबक (Kutubuddin Aibak) गौरी साम्राज्य का सुल्तान मुहम्मद गौरी का प्रमुख गुलाम था। कुतुबुद्दीन ऐबक को उसने अपनी भारतीय संपत्ति का गवर्नर बना दिया।
  • कुतुबुद्दीन ऐबक दिल्ली सल्तनत के पहले शासक और गुलाम वंश के संस्थापक थे।
  • उन्होंने भारतीय इतिहास में पहली बार ’सुल्तान’ की उपाधि धारण की।
  • तराइन के द्वितीय युद्ध के पश्चात् मुहम्मद गौरी ने कुतुबुद्दीन ऐबक को अपने भारतीय साम्राज्य का शासक नियुक्त किया था।
  • कुतुबुद्दीन ऐबक का राज्यारोहण 1206 ई. में हुआ।
  • इनका शासनकाल 1206 ई. से 1210 ई. तक माना जाता है।
  • कुतुबुद्दीन ऐबक को ’लाखबख्श’ भी कहा जाता है। इसकी राजधानी लाहौर थी।
  • इसके दरबार में हसन निजामी को संरक्षण मिला था। कुतुबमीनार Qutub Minar) की पहली मंजिल ऐबक द्वारा बनवायी गई।
  • कुतुबमीनार का शेष भाग इल्तुतमिश ने पूरा कराया। प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की स्मृति में कुतुबमीनार का निर्माण करवाया गया था। समकालीन इस्लामिक साहित्य में ऐसा उल्लेख है।
  • सन् 1210 ई. में चौगान (पोलो) खेलते हुए घोड़े से गिरकर ऐबक की मृत्यु हुई।

Leave a Comment