हरियालो राजस्थान क्या है?

हरियालो राजस्थान क्या है?

हाल ही में राजस्थान के 2024 -25 बजट में मिशन हरियालो राजस्थान की घोषणा हुई है। इस अभियान के तहत 7 अगस्त 2024  को राज्य में एक साथ सवा करोड़ से ऊपर पोधे लगाए गए।

शुरुआत : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज 7 अगस्त 2024 को  दूदू जिले के गाड़ोता में 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव समारोह में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम हरियालो राजस्थान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत राजस्थान में 7 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।

  • शुरुआत – 7 अगस्त (हरियाली तीज पर)
  • शुभारंभ – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा
  • स्थान – SDRF कैंपस, गाड़ोता, दूदू
  • लक्ष्य – एक दिन में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
  • जिला स्तर पर मातृ वन स्थापित करने की घोषणा हुई।
  • आगामी 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।
  • इस अभियान में  बड़, पीपल, गूलर, पिलखन, नेती पीपल, माखन कटोरी जैसे पौधे लगाये जाएंगे।
  • हरियालो राजस्थान एप्प के माध्यम से इन पौधों की मॉनिटरिंग की जाएगी।
  • वृक्षारोपण अभियान लंदन ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ।
  • मुख्यमंत्री, वृक्षारोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान – ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 7 अगस्त को 1,46,89,809 पौधे लगा कर प्रदेश ने नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।

बजट के अनुसार ये रहेगा

  • इसके लिए 4000 करोड़ रुपए खर्च होंगे
  • प्रदेश में प्रतिवर्ष आवश्यक लगभग 10 करोड़ पौध तैयार करने के लिए 50 नई नर्सरियां स्थापित करने एवं वर्तमान में स्थापित 540 से अधिक नर्सरियों का संवर्द्धन करने के साथ ही, निजी क्षेत्र/ पंचायत के अधीन नर्सरियों के लिए अनुदान की व्यवस्था भी की जायेगी ।

Hariyalo rajasthan

हरियालो राजस्थान कार्यक्रम

  • प्रत्येक जिले में आमजन की सहभागिता से एक – एक ‘मातृ वन’ की स्थापना किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ ही, One District- One Species कार्यक्रम लागू कर प्रत्येक जिले के लिए विशेष नस्ल की पौध वहां के पर्यावरण को देखते हुए तैयार की जायेगी ।
  • पौधों का समुचित पालन कर Survival सुनिश्चित करने के लिए 2 हजार स्थानीय व्यक्तियों को incentive के आधार पर ‘वन मित्र’ लगाया जायेगा तथा प्रत्येक क्षेत्र में इच्छुक retired कर्मचारी को Guardian के रूप में जिम्मेदारी दी जायेगी। साथ ही, इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को सम्मानित भी किया जाना प्रस्तावित है ।
Search  Queries:
  • Hariyalo rajasthan,
  • हरियालो राजस्थान,
  • hariyalo rajasthan in hindi,
  • हरियालो राजस्थान अभियान,
  • haryalo rajasthan,
  • हरियालो राजस्थान कार्यक्रम,
  • Hariyalo rajasthan abhiyan,

Leave a Comment