Past Continuous Tense in Hindi – Rules, 100 Examples & Exercises & Sentence

अंतिम संशोधित (Last Updated): November 14, 2026

Past Continuous Tense in Hindi : Past Continuous Tense in Hindi भूतकाल टेंस(Past Tense) में दुसरे नंबर पर आने वाला पार्ट है।  पास्ट कंटीन्यूअस टेंस का उपयोग तब होता है जब कोई कार्य बीते हुए काल में अपूर्ण हो यानि अतीत के समय का कार्य जारी दिखाया गया हो। इस आर्टिकल में Past Continuous Tense और इनके Rules, Examples तथा Exercises को विस्तार से समझाया गया है।

⚡ संक्षिप्त उत्तर:

  • Past Continuous Tense बीते समय में चल रहे (अधूरे) काम को बताता है।
  • पहचान: वाक्य के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे।
  • Formula: Sub + was/were + V1+ing + obj। I/he/she/it के साथ was, we/you/they के साथ were।
  • Signal words: while, when, at that time, all day yesterday, at 5 pm yesterday।

past continuous tense in hindi was were formula इन्फोग्राफिक

Past Continuous Tense in Hindi

जो कार्य भूतकाल में हो रहा था वह Past Continuous Tense के अंतर्गत आता है।

Ex – I was waiting for you.

परिभाषा:

Past Continuous Tense in Hindi: जिन वाक्यों के अन्त में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द आते है वह पास्ट कंटीन्यूअस टेंस(Past Continuous Tense) कहलाता है। उदाहरण : हम क्रिकेट का मैच देख रहे थे। We were watching a cricket match. वह अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी। (She was playing with her friends.)

Past Continuous Tense में चार प्रकार के Sentence होते है –

  1. Affirmative sentence
  2. Negative sentence
  3. Interrogative sentence
  4. Interrogative negative sentence

(1) Affirmative Sentence

  • इस वाक्य में Helping verb के रूप में was/were का प्रयोग करते है।
  • इस वाक्य में Main verb के रूप में V+ing का प्रयोग करते है।
  • एक वचन कर्ता के साथ मुख्य क्रिया में Was लगाते है।
  • बहुवचन कर्ता के साथ मुख्य क्रिया में Were लगाते है।
Rule – Sub + was/were + V+ing + obj.

Example –

  • सुमन मधुर गीत गा रही थी।
    Suman was singing a sweet song.
  • हम टेलीविजन देख रहे थे।
    We were watching the television.
  • वे मेरा इंतजार कर रहे थे।
    They were waiting for me.
  • हम अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रहे थे।
    We were not paying attention to our studies.
  • मैं अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।
    I was playing cricket with my friends.
  • हम क्रिकेट का मैच देख रहे थे।
    We were watching a cricket match.
  • जब सुनील खेत पहुँचा, तब जानवर खेत में फसल बर्बाद कर रहे थे।
    When Sunil reached the farm, the animals were destroying the crops.
  • जब राकेश घर पहुँचा, तब ललिता खेल रही थी।
    When Rakesh reached home, Lalita was playing ?
  • वह अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी।
    She was playing with her friends.
  • माँ अपने बच्चों को सुला रही थी।
    The mother was putting her children to sleep.
  • श्री कृष्ण बांसुरी बजा रहे थे।
    Shri Krishna was playing the flute.
  • आस्था फल खा रही थी।
    Aastha was eating fruit.
  • वे बस का इंतजार कर रहे थे।
    They were waiting for the bus.
  • अनुज स्कूटर तेज चला रहा था।
    Anuj was driving the scooter fast.
  • ममता परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
    Mamta was preparing for the exam.
  • अध्यापक कक्षा में बच्चों को पढ़ा रहे थे।
    The teacher was teaching the children in the class.
  • एक आदमी खिलौने बेच रहा था।
    A man was selling toys.

(2) Negative Sentence

Negative Sentence में helping verb के बाद not आता है अर्थात् वाक्य के तीसरे स्थान पर not आता है।

Rule – Sub + was/were + not + V+ing + obj.

Example –

  • वह मेरी बात नहीं सुन रही थी।
    She was not listening to me.
  • रोहन अपने पिता की आज्ञा नहीं मान रहा था।
    Rohan was not obeying his father.
  • वह खाना नहीं खा रहा था।
    He was not eating food.
  • बच्चे पार्क में नहीं खेल रहे थे।
    The children were not playing in the park.
  • वह पुस्तक नहीं पढ़ रही थी।
    She was not reading the book.
  • वह फुटबाॅल नहीं खेल रहा था।
    He was not playing the football.
  • वह मुझे सलाह नहीं दे रहा था।
    He was not advising me.
  • अनिका कार नहीं चला रही थी।
    Anika was not driving the car.
  • प्रियंका मंदिर नहीं जा रही थी।
    Priyanka was not going to the temple.
  • अनामिका कहानी नहीं लिख रही थी।
    Anamika was not writing the story.
  • गाय घास नहीं चर रही थी।
    The cow was not grazing the grass.
  • राम अपने गांव से नहीं आ रहा था।
    Ram was not coming from his village.

(3) Interrogative Sentence

Interrogative Sentence में was/were वाक्य के शुरू में आता है और वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिह्न लगता है।

Rule – Was/Were + sub + V+ing + obj + ?

Example –

  • क्या वह परीक्षा की तैयारी कर रहा था ?
    Was he preparing for the exam ?
  • क्या वह मैदान में दौड़ रहा था ?
    Was he running in the field ?
  • क्या राधा बाँसुरी की धुन पर नाच रही थी ?
    Was Radha dancing to the tune of the flute ?
  • क्या प्रिया कमरे में सो रही थी ?
    Was Priya sleeping in the room ?
  • क्या रवीन्द्र उपन्यास लिख रहा था ?
    Was Ravindra writing a novel ?
  • तुम जोधपुर क्यों जा रहे थे ?
    Why were you going to Jodhpur ?
  • क्या प्रधानमंत्री स्टेच पर भाषण दे रहे थे ?
    Was the prime minister giving a speech on stage ?
  • क्या तुम सोहन का इंतजार कर रहे थे ?
    Were you waiting for Sohan ?
  • क्या चोर पुलिस को देखकर भाग रहा था ?
    Was the thief running away after seeing the police ?
  • क्या बच्चे जयपुर घूमने जा रहे थे ?
    Were the children going to visit Jaipur ?
  • क्या नेहा बीकानेर परीक्षा देने जा रही थी ?
    Was Neha going to Bikaner to take the exam ?
  • क्या प्रीति की पिटाई हो रही थी ?
    Was Preeti being beaten ?
  • क्या पक्षी आकाश में उड़ रहे थे ?
    Were the birds flying in the sky ?

(4) Interrogative Negative Sentence

Interrogative Negative Sentence में was/were वाक्य के शुरू में आता है और sub के बाद not आता है अर्थात् वाक्य के तीसरे स्थान पर not आता है।

Rule – Was/Were + sub + not + V+ing + obj + ?

Example –

  • क्या वह बाजार नहीं जा रहा था ?
    Was he not going to the market ?
  • तुम खेलने क्यों नहीं जा रहे थे ?
    Why were you not going to play ?
  • क्या तुम फिल्म देखने नहीं जा रहे थे ?
    Were you not going to see the movie ?
  • वह हमारे साथ बातें क्यों नहीं कर रहा था ?
    Why was he not talking to us ?
  • कोमल उपन्यास क्यों नहीं पढ़ रही थी ?
    Why was Komal not reading the novel ?
  • कविता हमें क्यों नहीं बुला रही थी ?
    Why was Kavita not calling us ?
  • अध्यापक कक्षा में क्यों नहीं पढ़ा रहा था ?
    Why was the teacher not teaching in the class ?
  • वह पुस्तक क्यों नहीं खरीद रहा था ?
    Why was he not buying the book ?
  • रजत ऑफिस क्यों नहीं जा रहा था ?
    Why was Rajat not going to the office ?
  • क्या तुम बगीचे से फूल नहीं तोड़ रहे थे ?
    Were you not plucking flowers from the garden ?
  • क्या वह गरीबों को पैसे नहीं बांट रहा था ?
    Was he not distributing money to the poor ?
  • क्या तारा हँस नहीं रही थी ?
    Why was Tara not laughing ?

Past Continuous Tense के Basic Rule –

  • जब कोई दो कार्य एक साथ होते है, तो उसमें Past Continuous tense का प्रयोग करते है।

Ex – While I was reading, my sister was watching T.V.

  • जब कोई एक कार्य हो रहा है, तो उसके साथ Combination करके दूसरा कार्य भी हो जाता है।

Ex – While I was going to school, a dog bit me.

Past Continuous Tense Examples in Hindi

  • मैं उस समय क्रिकेट खेल रहा था।
    I was playing cricket at that time.
  • वह फुटबॉल खेल रहा था।
    He was playing football.
  • हम टेनिस खेल रहे थे।
    We were playing tennis.
  • वह बास्केटबॉल खेल रही थी।
    She was playing basketball.
  • वे हॉकी खेल रहे थे।
    They were playing hockey.
  • मैं उस समय खेत में काम कर रहा था।
    I was working in the field at that time.
  • वह खेत में अनाज बो रहा था।
    He was sowing grains in the field.
  • हम खेत में सब्जियां उगा रहे थे।
    We were growing vegetables in the field.
  • वह खेत में गाय चरा रही थी।
    She was grazing cows in the field.

10 examples of Past Continuous tense

  • वे खेत में फसल काट रहे थे।
    They were harvesting crops in the field.
  • मैं उस समय बाजार में खरीदारी कर रहा था।
    I was shopping in the market at that time.
  • वह बाजार में सब्जियां बेच रहा था।
    He was selling vegetables in the market.
  • हम बाजार में कपड़े खरीद रहे थे।
    We were buying clothes in the market.
  • वह बाजार में फल बेच रही थी।
    She was selling fruits in the market.
  • वे बाजार में सामान खरीद रहे थे।
    They were buying goods in the market.
  • मैं उस समय सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहा था।
    I was watching a movie in the cinema hall at that time.
  • वह सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहा था।
    He was watching a movie in the cinema hall.
  • हम सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहे थे।
    We were watching a movie in the cinema hall.
  • वह सिनेमा हॉल में फिल्म देख रही थी।
    She was watching a movie in the cinema hall.

Past Continuous tense Examples with answers

  • वे सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहे थे।
    They were watching a movie in the cinema hall.
  • मैं उस समय अस्पताल में इलाज करा रहा था।
    I was undergoing treatment in the hospital at that time.
  • वह अस्पताल में मरीजों का इलाज कर रहा था।
    He was treating patients in the hospital.
  • हम अस्पताल में रक्तदान कर रहे थे।
    We were donating blood in the hospital.
  • वह अस्पताल में दवाएं बेच रही थी।
    She was selling medicines in the hospital.
  • वे अस्पताल में मरीजों की देखभाल कर रहे थे।
    They were taking care of patients in the hospital.
  • मैं उस समय बीमार था और आराम कर रहा था।
    I was sick and resting at that time.
  • वह बीमार था और दवाएं ले रहा था।
    He was sick and taking medicines.
  • हम बीमारी से लड़ रहे थे।
    We were fighting the disease.
  • वह बीमारी से उबर रही थी।
    She was recovering from the disease.
  • वे बीमारी का इलाज कर रहे थे।
    They were treating the disease.

Past Continuous Tense Examples

  • मैं उस समय डॉक्टर से परामर्श कर रहा था।
    I was consulting a doctor at that time.
  • वह डॉक्टर के पास मरीजों का इलाज कर रहा था।
    He was treating patients at the doctor’s clinic.
  • हम डॉक्टर के साथ काम कर रहे थे।
    We were working with the doctor.
  • वह डॉक्टर के पास इंटर्नशिप कर रही थी।
    She was interning at the doctor’s clinic.
  • वह उस समय क्रिकेट खेल रहा था।
    He was playing cricket at that time.
  • मैं उस समय फुटबॉल खेल रहा था।
    I was playing football at that time.
  • वह टेनिस खेल रही थी।
    She was playing tennis.
  • हम बास्केटबॉल खेल रहे थे।
    We were playing basketball.
  • वे हॉकी खेल रहे थे।
    They were playing hockey.
  • मैं उस समय बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था।
    I was waiting for the bus at the bus stand at that time.
  • वह बस स्टैंड पर टिकट खरीद रहा था।
    He was buying a ticket at the bus stand.
  • हम बस स्टैंड पर बस की प्रतीक्षा कर रहे थे।
    We were waiting for the bus at the bus stand.
  • वह बस स्टैंड पर बस में चढ़ रही थी।
    She was boarding the bus at the bus stand.
  • वे बस स्टैंड पर बस से उतर रहे थे।
    They were getting off the bus at the bus stand.
  • मैं उस समय बाजार में सब्जियां खरीद रहा था।
    I was buying vegetables in the market at that time.
  • वह बाजार में फल बेच रहा था।
    He was selling fruits in the market.
  • हम बाजार में कपड़े खरीद रहे थे।
    We were buying clothes in the market.
  • वह बाजार में सामान बेच रही थी।
    She was selling goods in the market.
  • वे बाजार में खरीदारी कर रहे थे।
    They were shopping in the market.

निष्कर्ष :

इस आर्टिकल में पास्ट कंटीन्यूअस टेंस(Past Continuous Tense in hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी, हम उम्मीद करते है कि आप इस जानकारी से संतुष्ट होंगे।

Past Continuous Tense का Formula (तालिका)

वाक्य का प्रकार Formula उदाहरण
Affirmative Sub + was/were + V1+ing + obj She was reading a book.
Negative Sub + was/were + not + V1+ing + obj She was not reading a book.
Interrogative Was/Were + Sub + V1+ing + obj ? Was she reading a book?
Interrogative Negative Was/Were + Sub + not + V1+ing + obj ? Was she not reading a book?

was और were का प्रयोग कब होता है?

Subject Helping verb उदाहरण
I, he, she, it, एकवचन संज्ञा was I was waiting. Ravi was singing.
we, you, they, बहुवचन संज्ञा were They were playing. The boys were running.

V1+ing बनाने के नियम

नियम V1 V1+ing
अधिकांश verbs में सीधे -ing play, read, go playing, reading, going
e पर समाप्त हो तो e हटाकर -ing write, make, drive writing, making, driving
छोटी vowel + एक consonant हो तो consonant दोहराकर -ing run, sit, swim running, sitting, swimming
ie पर समाप्त हो तो ie की जगह y लगाकर -ing lie, die, tie lying, dying, tying

Past Continuous Tense के Signal Words

  • समय बताने वाले: at that time, at 5 o’clock yesterday, all day yesterday, the whole night, from 8 to 10
  • दो कामों को जोड़ने वाले: while (जब-तक), when, as
  • बार-बार की खीझ: always, constantly (He was always complaining.)

Past Continuous Tense का प्रयोग कब करते हैं?

  • बीते समय पर चलता काम: She was reading at 5 pm yesterday.
  • दो काम साथ-साथ चलना: While I was reading, my sister was watching TV.
  • चलते काम के बीच दूसरा काम आना: I was sleeping when the phone rang. (चलता काम = was sleeping, बीच में आया काम = V2)

Past Continuous, Simple Past, Past Perfect और Present Continuous में अंतर

Tense Formula उदाहरण भाव
Past Continuous Sub + was/were + V1+ing He was writing a letter. बीते समय में काम चल रहा था
Simple Past Sub + V2 He wrote a letter. बीते समय में काम पूरा हुआ
Past Perfect Sub + had + V3 He had written a letter. एक बीते काम से पहले ही दूसरा पूरा हो चुका था
Present Continuous Sub + is/am/are + V1+ing He is writing a letter. काम अभी चल रहा है

Past Continuous में आम गलतियाँ

गलत वाक्य ❌ सही वाक्य ✅ कारण
She was cook food. She was cooking food. was/were के साथ V1+ing लगता है
They was playing. They were playing. they के साथ were लगता है
Was you sleeping? Were you sleeping? you के साथ were लगता है
He was knowing the answer. He knew the answer. know, like, love, want जैसी stative verbs आमतौर पर continuous में नहीं आतीं
I was wrote a letter. I was writing a letter. was के साथ V2 नहीं लगता

अभ्यास प्रश्न (उत्तर क्लिक करके देखें)

प्र.1. They ___ cricket when it started raining.

(A) played
(B) were playing
(C) was playing
(D) are playing
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (B) were playing
they बहुवचन है और काम चल रहा था, इसलिए were playing लगेगा।
प्र.2. “वह उस समय सो रहा था।” का सही अनुवाद चुनिए।

(A) He sleeping at that time.
(B) He was sleeping at that time.
(C) He is sleeping at that time.
(D) He were sleeping at that time.
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (B) He was sleeping at that time.
एकवचन कर्ता he के साथ was + V1+ing आता है।
प्र.3. किस वाक्य में Past Continuous Tense है?

(A) She wrote a letter.
(B) She was writing a letter.
(C) She has written a letter.
(D) She writes a letter.
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (B) She was writing a letter.
was + V1+ing (was writing) Past Continuous की पहचान है।
प्र.4. Write का V1+ing रूप क्या है?

(A) writting
(B) writeing
(C) writing
(D) writeng
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (C) writing
e पर समाप्त होने वाली verb में e हटाकर -ing जुड़ता है।
प्र.5. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
(A) was का प्रयोग I, he, she, it के साथ होता है।
(B) were का प्रयोग we, you, they के साथ होता है।
(C) Past Continuous में मुख्य क्रिया V1+ing रूप में आती है।
(D) Negative वाक्य में did not लगता है।
सही विकल्प चुनिए।

(A) केवल A और B
(B) केवल A, B और C
(C) केवल B, C और D
(D) A, B, C और D सभी
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (B) केवल A, B और C
(D) गलत है। Past Continuous के Negative में was/were not लगता है, did not नहीं।
प्र.6. कथन I: “He was knowing the answer.” सही वाक्य है।
कथन II: know जैसी stative verbs आमतौर पर continuous रूप में नहीं आतीं।

(A) दोनों कथन सही हैं
(B) दोनों कथन गलत हैं
(C) कथन I सही है, कथन II गलत है
(D) कथन I गलत है, कथन II सही है
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (D) कथन I गलत है, कथन II सही है
सही वाक्य “He knew the answer.” है, इसलिए कथन I गलत है। कथन II सही है।
प्र.7. सूची I (वाक्य) को सूची II (प्रयोग) से सुमेलित कीजिए।

सूची I (वाक्य) सूची II (प्रयोग)
A. While I was reading, my sister was watching TV. I. चलते काम के बीच दूसरा काम आना
B. I was sleeping when the phone rang. II. बीते निश्चित समय पर चलता काम
C. She was reading at 5 pm yesterday. III. दो काम साथ-साथ चलना
D. He was always complaining. IV. बार-बार की खीझ
(A) A-III, B-I, C-II, D-IV
(B) A-I, B-III, C-II, D-IV
(C) A-II, B-I, C-III, D-IV
(D) A-III, B-II, C-I, D-IV
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (A) A-III, B-I, C-II, D-IV
While वाले वाक्य में दो काम साथ-साथ चल रहे हैं (III), when के साथ चलते काम के बीच दूसरा काम आया (I), 5 pm निश्चित समय है (II) और always के साथ खीझ का भाव है (IV)।
प्र.8. While she ___ in the kitchen, the phone rang.

(A) cooks
(B) cooked
(C) was cooking
(D) has cooked
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (C) was cooking
फोन बजने से पहले से काम चल रहा था, इसलिए was cooking लगेगा।
प्र.9. Interrogative वाक्य का सही क्रम चुनिए।
1. Subject   2. V1+ing   3. Was/Were

(A) 3-1-2
(B) 1-3-2
(C) 3-2-1
(D) 2-3-1
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (A) 3-1-2
Formula है: Was/Were + Subject + V1+ing + obj ?
प्र.10. “क्या वे उस समय खेल रहे थे?” का सही अनुवाद चुनिए।

(A) Was they playing then?
(B) Were they playing then?
(C) Did they playing then?
(D) Are they playing then?
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (B) Were they playing then?
they के साथ Were लगता है और क्रिया V1+ing में आती है।

Past Continuous Tense: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Past Continuous Tense की पहचान क्या है?

उत्तर: जिन वाक्यों के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द आते हैं, वे Past Continuous Tense के होते हैं। ये बीते समय में चल रहे काम को बताते हैं।

Past Continuous Tense का formula क्या है?

उत्तर: Affirmative: Sub + was/were + V1+ing + obj। Negative: Sub + was/were + not + V1+ing। Interrogative: Was/Were + Sub + V1+ing + obj ?

was और were का प्रयोग कब होता है?

उत्तर: I, he, she, it और एकवचन कर्ता के साथ was तथा we, you, they और बहुवचन कर्ता के साथ were लगता है।

Past Continuous और Simple Past में क्या अंतर है?

उत्तर: Past Continuous में बीते समय पर काम चल रहा होता है (He was writing), जबकि Simple Past में काम पूरा हो चुका होता है (He wrote)।

while और when का प्रयोग Past Continuous में कैसे होता है?

उत्तर: while के साथ आमतौर पर चलने वाला काम (Past Continuous) आता है, जबकि when के साथ बीच में आया पूरा काम (Simple Past) आता है। जैसे: I was sleeping when the phone rang.

यह भी पढ़ें

Read This:

Present Continuous Tense in Hindi
Present Indefinite Tense in Hindi
Past Perfect Tense Examples in Hindi
100 Sentences of Simple Present Tense in Hindi

FAQs – Past Continuous Tense in Hindi

प्रश्न: पास्ट कंटीन्यूअस टेंस क्या है?

उत्तर: पास्ट कंटीन्यूअस टेंस एक क्रिया का रूप है जो बताता है कि कोई कार्य या घटना भूतकाल में एक निश्चित समय पर शुरू हुई थी और उस समय तक जारी थी।

प्रश्न: पास्ट कंटीन्यूअस टेंस का उपयोग कब किया जाता है?

उत्तर: पास्ट कंटीन्यूअस टेंस का उपयोग तब किया जाता है जब हम किसी कार्य या घटना के बारे में बात करते हैं जो भूतकाल में एक निश्चित समय पर शुरू हुई थी और उस समय तक जारी थी।

प्रश्न: पास्ट कंटीन्यूअस टेंस के उदाहरण क्या हैं?

उत्तर: पास्ट कंटीन्यूअस टेंस के उदाहरण हैं – मैं उस समय पढ़ाई कर रहा था, वह उस समय खाना खा रहा था, हम उस समय फिल्म देख रहे थे।

प्रश्न: पास्ट कंटीन्यूअस टेंस और पास्ट सिंपल टेंस में क्या अंतर है?

उत्तर: पास्ट कंटीन्यूअस टेंस और पास्ट सिंपल टेंस में मुख्य अंतर यह है कि पास्ट कंटीन्यूअस टेंस में कार्य या घटना की अवधि का उल्लेख होता है, जबकि पास्ट सिंपल टेंस में कार्य या घटना के पूरा होने का उल्लेख होता है।

प्रश्न: पास्ट कंटीन्यूअस टेंस का उपयोग वाक्य में कैसे किया जाता है?

उत्तर: पास्ट कंटीन्यूअस टेंस का उपयोग वाक्य में इस प्रकार किया जाता है – Sub + was/were + V1+ing + obj। जैसे – मैं उस समय पढ़ाई कर रहा था।

Search Queries:

  • Past Continuous tense in hindi grammar
  • Past Continuous tense in hindi pdf
  • Past Continuous tense in hindi and english
  • Past Continuous Tense in Hindi
  • 100 Sentences of Past Continuous Tense in Hindi to English
  • Past Continuous tense in hindi exercises
  • Past Continuous Tense Examples in Hindi to English
  • Past Continuous Tense Examples
केवल कृष्ण घोड़ेला

लेखक: केवल कृष्ण घोड़ेला
एम.ए., बी.एड. (नेट हिंदी), कॉलेज व्याख्याता, श्रीगंगानगर (राजस्थान); हिंदी साहित्य चैनल के संचालक।

Leave a Comment