राजस्थान में कौन-कौन से जनपद थे?

राजस्थान में कौन-कौन से जनपद थे?

  • मत्स्य जनपद (बैराठ):

    • जनपद काल की राजधानी विराटनगर (जयपुर) थी।

    • विस्तार – अलवर, भरतपुर, करौली, जयपुर।

    • मत्स्य का प्राचीनतम उल्लेख ऋग्वेद में मिलता है।

  • शूरसेन जनपद:

    • राजधानी – मथुरा (उत्तरप्रदेश)।

    • विस्तार – भरतपुर, करौली, धौलपुर।

  • शिवि जनपद:

    • राजधानी – मध्यमिका (वर्तमान नगरी, चित्तौड़गढ़)।

    • इस जनपद की प्राचीनतम जानकारी सिक्कों से मिलती है।

    • मध्यमिका का उल्लेख महाभारत व महाभाष्य दोनों में मिलता है।

    • विस्तार – मेवाड़।

  • मालव जनपद:

    • प्रारम्भिक केन्द्र – मगरछल (जयपुर)।

    • विन्शोपक सिक्का।

    • इनका राजस्थान में प्रमुख केन्द्र कर्कोट नगर (टोंक) था। इसे अपनी राजधानी बनाया था।

    • मालव जाति के लोग पंजाब की तरफ से आए थे।

  • अर्जुनायन जनपद: अलवर, भरतपुर (पूर्वी राजस्थान)।

  • राजन्य जनपद: पूर्वी राजस्थान।

  • यौद्धेय जनपद:

    • उत्तरी राजस्थान (गंगानगर, हनुमानगढ़)।

    • यह एक गणतंत्रीय कबीला था।

    • इनके सर्वाधिक सिक्के प्राप्त हुए हैं।

    • इन्होंने कुषाण जाति का दमन किया था।

Leave a Comment