आहड़ सभ्यता की खोज किसने की थी?
-
उदयपुर – यह आयड नदी के किनारे स्थित है।
-
उपनाम: ताम्रवती, धूलकोट, आघाटपुर।
-
आहड़ सभ्यता की खोज अक्षयकीर्ति व्यास ने 1953 ई. में की थी।
-
उत्खनन – एच.डी. सांकलिया, आर.सी. अग्रवाल।
-
बनास नदी घाटी में अधिकांश अवशेष मिलने के कारण इस सभ्यता को बनास घाटी सभ्यता भी कहते हैं। बनास घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल: 1. आहड़, 2. बालाथल, 3. गिलूण्ड, 4. ओझियाना।
-
इस सभ्यता को कालीबंगा प्रथम के नाम से जाना जाता है।
-
यहाँ से मिट्टी का बैल मिला है जिसे बनासियल बुल कहा जाता है।
-
यहाँ से लाल-काले (कृष्ण-लोहित) मिट्टी के बर्तन (मृदभाण्ड) मिले हैं।
-
यहाँ से अनाज रखने के बड़े मृदभाण्ड मिले हैं जिन्हें गोरे / कोठे कहा जाता है।
-
इस सभ्यता का प्रमुख व्यवसाय ताँबा गलाना था। लौहे के उपकरणों का प्रयोग करते थे।
-
रोजदी एवं भगवानपुरा सभ्यता स्थल आहड़ से संबंधित हैं।
-
दो मुख वाला चूल्हा, सिलबट्टा, चावल के दाने, रामसेकास्म स्फटिक, ताँबे की वस्तुएँ, लेपिस लाजुली (लाजवर्द) कीमती पत्थर मिले हैं, जिससे बाहरी सभ्यताओं से संपर्क होने की जानकारी मिलती है।