बलवंत राय मेहता समिति क्या है ?

अंतिम संशोधित (Last Updated): October 16, 2026

बलवंत राय मेहता समिति पंचायती राज की पहली समिति थी। इसकी स्थापना 1957 में हुई और इसने 24 नवंबर 1957 को अपनी रिपोर्ट दी। समिति ने त्रिस्तरीय पंचायती राज (ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद) की सिफ़ारिश की। राजस्थान देश का पहला राज्य बना, जहाँ 2 अक्टूबर 1959 को नागौर में इसे लागू किया गया।

बलवंत राय मेहता समिति: एक नज़र में

समिति का नाम बलवंत राय मेहता समिति
गठन जनवरी 1957
अध्यक्ष बलवंत राय गोपालजी मेहता
रिपोर्ट सौंपी 24 नवंबर 1957
सिफ़ारिश लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण, त्रिस्तरीय पंचायती राज
पहला राज्य राजस्थान (नागौर, 2 अक्टूबर 1959)
दूसरा राज्य आंध्र प्रदेश

बलवन्त राय मेहता समिति,बलवंत राय मेहता समिति

समिति क्यों बनी?

सामुदायिक विकास कार्यक्रम (1952) और राष्ट्रीय विस्तार सेवा (1953) में जनता की भागीदारी कम रही। इसकी जाँच के लिए योजना आयोग की ओर से समिति बनाई गई, जिसे इस कार्यक्रम की कमियाँ खोजकर सुधार बताने थे। समिति ने कहा कि जब तक गाँव के स्तर पर चुने हुए प्रतिनिधियों को अधिकार नहीं मिलेंगे, विकास सफल नहीं होगा।

मुख्य सिफ़ारिशें

  • त्रिस्तरीय ढाँचा: गाँव में ग्राम पंचायत, खंड स्तर पर पंचायत समिति और जिले में जिला परिषद।
  • चुनाव: ग्राम पंचायत का सीधा चुनाव, पंचायत समिति और जिला परिषद का अप्रत्यक्ष चुनाव।
  • पंचायत समिति: कार्यकारी निकाय, यानी योजनाएँ यही लागू करेगी।
  • जिला परिषद: सलाहकार और समन्वय करने वाली संस्था, जिसका अध्यक्ष जिलाधीश (कलेक्टर) हो।
  • वित्त: इन संस्थाओं को पर्याप्त आय के स्रोत और कर लगाने के अधिकार मिलें।

बलवंत राय मेहता कौन थे?

बलवंत राय मेहता गुजरात के प्रमुख कांग्रेस नेता थे और 1963 से 1965 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण का जनक कहा जाता है। परीक्षा में कभी-कभी इन्हें पंचायती राज का “जनक” भी लिखा जाता है।

राजस्थान और पंचायती राज

  • राजस्थान में पंचायती राज का उद्घाटन 2 अक्टूबर 1959 को नागौर में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया।
  • 73वाँ संविधान संशोधन 1992 में हुआ, जो 24 अप्रैल 1993 से लागू हुआ। इससे पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा मिला।
  • इसके बाद राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 बना।

पंचायती राज की प्रमुख समितियाँ

समिति वर्ष मुख्य बात
बलवंत राय मेहता 1957 त्रिस्तरीय पंचायती राज
अशोक मेहता 1977 द्विस्तरीय ढाँचा (जिला परिषद और मंडल पंचायत)
जी.वी.के. राव 1985 जिला स्तर पर विकास की योजना
एल.एम. सिंघवी 1986 संवैधानिक दर्जा और ग्राम सभा को मज़बूत करना
पी.के. थुंगन 1988 संवैधानिक मान्यता, 5 वर्ष का कार्यकाल

अभ्यास प्रश्न (उत्तर सहित)

प्र.1 पंचायती राज की पहली समिति कौन-सी थी?
(A) अशोक मेहता (B) बलवंत राय मेहता (C) सिंघवी (D) थुंगन
उत्तर: (B) बलवंत राय मेहता

प्र.2 बलवंत राय मेहता समिति ने कितने स्तरों की सिफ़ारिश की?
(A) दो (B) तीन (C) चार (D) पाँच
उत्तर: (B) तीन

प्र.3 पंचायती राज किस राज्य में सबसे पहले लागू हुआ?
(A) गुजरात (B) आंध्र प्रदेश (C) राजस्थान (D) महाराष्ट्र
उत्तर: (C) राजस्थान

प्र.4 राजस्थान में पंचायती राज का उद्घाटन कहाँ हुआ?
(A) जयपुर (B) अजमेर (C) नागौर (D) जोधपुर
उत्तर: (C) नागौर

प्र.5 बलवंत राय मेहता समिति के अनुसार जिला परिषद का अध्यक्ष कौन हो?
(A) कलेक्टर (B) मुख्यमंत्री (C) विधायक (D) सरपंच
उत्तर: (A) कलेक्टर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बलवंत राय मेहता समिति कब बनी?

जनवरी 1957 में बनी और 24 नवंबर 1957 को रिपोर्ट दी।

इस समिति ने पंचायती राज के कितने स्तर बताए?

तीन: ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद।

पंचायती राज राजस्थान में कब शुरू हुआ?

2 अक्टूबर 1959 को नागौर जिले में।

ये भी पढ़ें

Leave a Comment