केवाय माता का मंदिर कहाँ स्थित है ?

केवाय माता का मंदिर कहाँ स्थित है ? उत्तर – केवाय माता का मंदिर डीडवाना-कुचामन जिले में स्थित है। यह दहिया राजवंश की कुलदेवी है। कैवाय माता का मंदिर किणसरिया गाँव (परबतसर, डीडवाना-कुचामन) में है। इस मंदिर का निर्माण राजा चच्च द्वारा करवाया गया।

ब्राह्मणी माता का मंदिर कहाँ स्थित है ?

ब्राह्मणी माता का मंदिर कहाँ स्थित है ? उत्तर – ब्राह्मणी माता का मंदिर बाराँ जिले में स्थित है। ब्रह्माणी माता का मंदिर सौरसेन (बारां) में है। राजस्थान की एकमात्र देवी जिनकी पीठ का शृंगार व पीठ की ही पूजा होती हैै।

करणी माता का मंदिर कहाँ स्थित है ?

करणी माता का मंदिर कहाँ स्थित है ? उत्तर – करणी माता का मंदिर देशनोक (बीकानेर) में स्थित है। करणी माता को चारणों की कुल देवी, बीकानेर के राठौड़ वंश की कुलदेवी और चूहों की देवी के उपनामों से जाना जाता है। इस देवी को जगत माता का अवतार माना जाता है। करणी माता का … Read more

नागणेची माता का मंदिर कहाँ स्थित है ?

नागणेची माता का मंदिर कहाँ स्थित है ? उत्तर – नागणेची माता का मंदिर नागाणा (बालोतरा) में स्थित है। नागणेची माता मारवाड़ के राठौड़ों की कुल देवी है। मारवाड़ के राठौड़ वंश के संस्थापक राव सीहा के पौत्र एवं आसनाथ के पुत्र राव धुहड़ के समय कन्नौज के सारस्वत ब्राह्मण लुम्ब ऋषि ने कर्नाटक से … Read more