खमनौर की पहाड़ी कहाँ स्थित है ?

खमनौर की पहाड़ी कहाँ स्थित है ? उत्तर – खमनौर की पहाड़ी राजसमंद जिले में स्थित है। इन पहाड़ियों से बनास नदी का उद्गम होता है।

मेरवाड़ा की पहाड़ियाँ कहाँ स्थित है ?

मेरवाड़ा की पहाड़ियाँ कहाँ स्थित है ? उत्तर – मेरवाड़ा की पहाड़ियाँ अजमेर एवं राजसमंद का पहाड़ी भाग मेरवाड़ा की पहाड़ियाँ कहलाता है। मारवाड़ के मैदान को मेवाड़ के उच्च पठार से अलग करने वाली पर्वत श्रेणी मेरवाड़ा पहाड़ियाँ कहलाती है।

हेमकूट पहाड़ी कहाँ स्थित है ?

हेमकूट पहाड़ी कहाँ स्थित है ? उत्तर – हेमकूट पहाड़ी राजसमन्द जिले में स्थित है। हेमकूट पहाड़ी पर कुम्भलगढ़ का किला अवस्थित है।

चिड़िया टूंक पहाड़ी कहाँ स्थित है ?

चिड़िया टूंक पहाड़ी कहाँ स्थित है ? उत्तर – चिड़िया टूंक पहाड़ी जोधपुर जिले में स्थित है। इस पहाड़ी पर जोधपुर का मयूरध्वज दुर्ग/मेहरानगढ़ दुर्ग अवस्थित है।