कौनसा नृत्य बैठी हुई मुद्रा में किया जाता है ?

कौनसा नृत्य बैठी हुई मुद्रा में किया जाता है ? तेरहताली नृत्य बैठकर किया जाने वाला राजस्थान का एकमात्र लोकनृत्य है। तेरहताली नृत्य पाली व रामदेवरा में स्त्री व पुरुषों के द्वारा किया जाता है। यह नृत्य कामड़ जाति की बहुओं द्वारा लोकदेवता रामदेव जी के मेले व उत्सवों के अवसर पर किया जाता है। … Read more

भरतपुर के गंगा मंदिर का निर्माण किसने करवाया था ?

भरतपुर के गंगा मंदिर का निर्माण किसने करवाया था ? भरतपुर के गंगा मंदिर का निर्माण महाराजा बलवन्त सिंह ने 1845 ई. में प्रारम्भ करवाया था। 12 फरवरी, 1937 ई. को महाराजा ब्रजेन्द्र सिंह ने इसमें गंगा की मूर्ति को स्थापित करवाया, जिसे मगरमच्छ पर सवार दिखाया गया है। इस मंदिर का निर्माण कार्य 90 … Read more

राजस्थानी साहित्य का प्रथम गद्य लेखक किसे कहा जाता है ?

राजस्थानी साहित्य का प्रथम गद्य लेखक किसे कहा जाता है ? राजस्थान साहित्य का प्रथम गद्य लेखक शिवचंद भरतीया को माना जाता है। शिवचंद भरतीया को आधुनिक राजस्थानी उपन्यास साहित्य के प्रवर्तक कहा जाता है। शिवचंद भरतीया ने 1903 ई. में सर्वप्रथम राजस्थानी भाषा का प्रथम उपन्यास ’कनक सुंदरी’ की रचना की । इन्होंने 1900 … Read more

राजस्थान में विवाह के अवसर पर पुरुष किस प्रकार की पगड़ी पहनते है ?

राजस्थान में विवाह के अवसर पर पुरुष किस प्रकार की पगड़ी पहनते है ? पुरुषों के द्वारा विवाह के अवसर पर ’मोठड़ा पगड़ी’ पहनी जाती है। मोठड़े के कई रूप भी होते है, जैसे – लहरिया, साड़ी और गाउन। पगड़ी पारंपरिक राजस्थानी पोशाक का एक विशेष हिस्सा है। राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में आमतौर पर … Read more

जयपुर के निकट भावगढ़ बंध्या गांव में कौनसा मेला लगता है ?

जयपुर के निकट भावगढ़ बंध्या गांव में कौनसा मेला लगता है ? जयपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर लूणियावास के निकट भावगढ़ बंध्या गांव में खलकाणी माता के मंदिर में गधों का मेला लगता है। यह मेला प्रतिवर्ष आश्विन महीने के नवरात्रों में शुक्ल पक्ष क सप्तमी से लेकर दशमी तक चार दिनों तक लगता … Read more

राजस्थानी चित्रकला का प्रथम वैज्ञानिक वर्गीकरण किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया था ?

राजस्थानी चित्रकला का प्रथम वैज्ञानिक वर्गीकरण किसके द्वारा प्रस्तुत किया गया था ? राजस्थानी चित्रकला का सबसे पहले वैज्ञानिक विभाजन आनन्द कुमार स्वामी ने ’राजपूत पेंटिग्स’ नामक पुस्तक में 1916 ई. में किया था।