वट सावित्री व्रत कब आता है?

वट सावित्री व्रत कब आता है? उत्तर  – वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ अमावस्या को आता है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा होती है। महिलायें अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती है। इस दिन बारां में सीताबाड़ी मेला भरता है। राजस्थान के सभी त्यौहार विस्तार से पढ़ें

बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाती है?

बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाती है? उत्तर  – बुद्ध पूर्णिमा वैशाख पूर्णिमा को मनाई जाती है। महात्मा बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति तथा उनको मोक्ष की प्राप्ति इसी दिन हुई थी।

अक्षय तृतीया कब मनाई जाती है?

अक्षय तृतीया कब मनाई जाती है? उत्तर  – अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल तृतीया मनाई जाती है। इस दिन राजस्थान में सर्वाधिक बाल विवाह होते है। इस दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। अबूझ सावा भी इस दिन होते है। यह मान्यता है कि सतयुग,त्रेतायुग के आरम्भ का दिन होता है।

रामनवमी कब मनाई जाती है?

रामनवमी कब मनाई जाती है? उत्तर  – रामनवमी चैत्र शुक्ल नवमी को मनाई जाती है। यह नवरात्रों का अंतिम दिन होता है । भगवान राम का जन्मदिन है । सरयू नदी में इस दिन स्नान पवित्र माना जाता है। इस दिन व्यापारी लोग अपने बिजनेस के खाते बदलते है।

अशोकाष्टमी कब मनाई जाती है?

अशोकाष्टमी कब मनाई जाती है? उत्तर  – अशोकाष्टमी चैत्र शुक्ल अष्टमी को मनाई जाती है। इस दिन व्रत रखकर अशोक वृक्ष की पूजा की जाती है।