रावण हत्था किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ?

रावण हत्था किस प्रकार का वाद्य यंत्र है

रावण हत्था किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ? उत्तर – रावण हत्था तत् वाद्य यंत्र है। इस वाद्य यंत्र का प्रयोग लोक देवता डूंगरजी-जवाहर जी और पाबूजी के भोपे कथाऐं गाते समय करते हैं। इस वाद्य यंत्र में प्रयुक्त बाल वाले तार को पुखबाज कहा जाता है। रावणहत्था वाद्य में खूंटियाँ लकड़ी की बनी … Read more

इकतारा किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ?

इकतारा किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ? उत्तर – इकतारा तत् वाद्य यंत्र है। इस वाद्य यंत्र में गोल तुम्बे में बांस की डंडी फंसाकर उसमें खूँटी लगाकर दो तार कस दिये जाते हैं। इसे आदि वाद्ययंत्र माना जाता हैं जिसका सम्बन्ध नारद मुनि से है।

तंदूरा किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ?

तंदूरा किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ? उत्तर – तंदूरा तत् वाद्य यंत्र है। तंदूरा को देशज भाषा में निशान या वेणों भी कहा जाता हैं तथा कहीं-कहीं इसे ’चैतारा’ भी कहा जाता है। इस वाद्य यंत्र को मुख्यतः कामड़ जाति के लोग बजाते हैं। दशनामी साधु तथा बलाई लोग इस वाद्य यन्त्र का … Read more

सुरमंडल किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ?

सुरमंडल किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ? उत्तर – सुरमंडल तत् वाद्य यंत्र है। पश्चिमी राजस्थान में मांगणिया लोक कलाकारों में प्रचलित वाद्य यंत्र हैं। इस वाद्य यंत्र का निर्माण लकड़ी की पट्टीयों से होता हैं। इस वाद्य यंत्र में तारों की संख्या 21 से 26 तक होती है।

रवाज किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ?

रवाज किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ? उत्तर – रवाज तत् वाद्य यंत्र है। रावल लोग अपने लोकनाट्य और रम्मत कार्यक्रमों में बजाते है। यह वाद्ययंत्र रावलों की रम्मत के लिए प्रसिद्ध हैं।

दुकाका किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ?

दुकाका किस प्रकार का वाद्य यंत्र है ? उत्तर – दुकाका तत् वाद्य यंत्र है। यह वाद्य यंत्र भपंग/अपंग वाद्य यन्त्रों के समान होता है। यह बांसवाड़ा और डूँगरपुर के आदिवासी इलाकों के भीलों में प्रचलित हैं।