Rajasthan Current Affairs September 2026 – राजस्थान करंट अफेयर्स सितंबर

अंतिम संशोधित (Last Updated): November 7, 2026

Last Updated on November 7, 2026 by KevalKrishan

Table of Contents

Rajasthan Current Affairs September 2026: संपूर्ण मासिक सारांश और महत्वपूर्ण तथ्य

विषय प्रवेश: राजस्थान की प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे RAS, CET, REET, RPSC और RSMSSB) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सितंबर 2026 का महीना बेहद महत्वपूर्ण रहा है। इस माह के दौरान खेल जगत, सैन्य युद्धाभ्यास, प्रशासनिक नियुक्तियों, पुरस्कारों और पर्यावरण के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण घटनाक्रम दर्ज किए गए हैं। इस लेख में हम सितंबर 2026 के सभी चुनिंदा और परीक्षा-उपयोगी तथ्यों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत कर रहे हैं।

⚡ संक्षिप्त उत्तर: राजस्थान करंट अफेयर्स सितंबर 2026 (Rajasthan current affairs September 2026) की प्रमुख घटनाएँ: नगरीय निकाय चुनाव (कुल 72.95% मतदान), राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार अग्रवाल, किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना का समझौता (राजस्थान को 124 MCM जल), एशियाई खेलों में यशवीर सिंह का भाला फेंक में रजत, जोधपुर में तरंग शक्ति 2026 और शेखावाटी के 14 हवेली नगर UNESCO की अस्थायी सूची में।

📌 Rajasthan current Gk (मुख्य बिंदु)

  • प्रमुख फोकस विषय: Rajasthan Current Affairs September 2026

  • मुख्य क्षेत्र: खेल, रक्षा अभ्यास, उच्च नियुक्तियां, पुरस्कार, सरकारी योजनाएं और पर्यावरण

  • प्रमुख परीक्षाएं: RPSC, RSMSSB, CET, RAS, REET

  • विशेष आकर्षण: एशियाई खेल 2026, तरंग शक्ति युद्धाभ्यास, और स्कोच गोल्ड अवार्ड्स

1. प्रमुख खेल एवं खिलाड़ी (Sports & Achievements)

सितंबर 2026 के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

  • एशियाई खेल 2026 (नागोया, जापान): जापान के आईची नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में राजस्थान के कुल 8 खिलाड़ियों ने भारतीय दल का प्रतिनिधित्व किया।

  • पदक विजेता: अनंतजीत सिंह नरुका और परिनाज धालीवाल ने स्कीट मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में माहेश्वरी चौहान (जालौर के सियाना गांव से), राइजा ढिल्लों और परिनाज धालीवाल की तिकड़ी ने भी कांस्य पदक हासिल किया।

  • जैवलिन थ्रो और शूटिंग: राजस्थान के यशवीर सिंह ने भाला फेंक (जैवलिन थ्रो) स्पर्धा में 85.72 मीटर थ्रो करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, 15 वर्षीय निशानेबाज लावण्य कंवर (फलोदी) ने 45वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर ‘पिस्टल क्वीन’ के रूप में अपनी पहचान बनाई।

  • बॉक्सर अरुंधति चौधरी: कोटा की बॉक्सर और कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता अरुंधति चौधरी को एशियन बॉक्सिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन पद पर निर्विरोध चुना गया।

  • कोच सुरभि मिश्रा: जयपुर की पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरभि मिश्रा को 20वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वैश टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

2. रक्षा, सुरक्षा एवं युद्धाभ्यास (Defense & Military Exercises)

राजस्थान की सामरिक स्थिति और रेगिस्तानी भूगोल के कारण इस माह कई बड़े सैन्य अभ्यास आयोजित किए गए।

  • तरंग शक्ति 2026: भारतीय वायु सेना की मेजबानी में बहुराष्ट्रीय वायु सेना युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति’ का दूसरा संस्करण 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक जोधपुर एयरबेस पर आयोजित किया गया, जिसमें 9 देशों की वायु सेनाएं और 32 देशों के ऑब्जर्वर शामिल हुए।

  • भारत-अमेरिका और जापान अभ्यास: भारत और अमेरिका के बीच 22वां संयुक्त सैन्य ‘युद्ध अभ्यास 2026’ महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (बीकानेर) और औली (उत्तराखंड) में आयोजित हुआ। वहीं, भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच ‘वीर गार्जियन 2026’ का आयोजन जोधपुर में हुआ।

  • ड्रोन और अन्य अभ्यास: पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में स्वदेशी आत्मघाती ड्रोन ‘काल कामीकेज’ की सफल टेस्टिंग की गई। इसके अलावा जैसलमेर में ‘रुद्र रैप्टर्स’ और बीकानेर में ‘अंबर कवच-4′ अभ्यास संपन्न हुए।

  • ड्रोनाथोन: भारतीय वायुसेना का पहला ‘ड्रोनाथोन’ कार्यक्रम पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज,जैसलमेर (राजस्थान) में आयोजित किया गया।

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 रजिस्ट्रेशन

3. प्रशासनिक नियुक्तियां एवं उच्च पद (Appointments)

राज्य के प्रमुख उच्च संस्थानों और न्यायपालिका में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

  • हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश: जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल ने 7 सितंबर 2026 को राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वहीं, राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

  • हाल ही में नए कुलगुरु नियुक्त-

    • राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर:

      • कुलगुरु: डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत

    • शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर:

      • कुलगुरु: डॉ. युद्धवीर सिंह

    • महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर:

      • कुलगुरु: डॉ. नरसीराम बिश्नोई

  • सैन्य सम्मान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पहली महिला एडीसी (ADC) के रूप में राजस्थान के सीकर (खंडेला) की मेजर नव्या शेखावत को नियुक्त किया गया।

4. पुरस्कार एवं सम्मान (Awards & Recognitions)

  • स्कोच गोल्ड अवार्ड (Skoch Awards): शिक्षा विभाग की पहल— ‘खुशीशाला (खुद की खोज)’ और ‘एआई-आधारित दक्षता आकलन’ को राष्ट्रीय स्कोच पुरस्कार मिला। साथ ही, ऑडिट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग और पीएम कुसुम योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए जोधपुर डिस्कॉम को भी स्कोच गोल्ड अवार्ड प्रदान किया गया।

  • साहित्य और कला सम्मान: जयपुर के साहित्यकार ‘कन्हैया लाल भ्रमर’ को लखनऊ में ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान’ दिया गया।

  • 14वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में प्रसिद्ध अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

  • राजभाषा गौरव पुरस्कार: हिंदी दिवस (14 सितंबर 2026) पर बहरोड़ के यतेंद्र एस यादव को उनकी पुस्तक ‘एनिमेशन की दुनिया’ के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया।

  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा प्रदेश के डॉ. दिव्येंदु सेन जी(खगोल विज्ञानं में नवाचार), डॉ. वर्तिका गुलाटी जी(डिजिटल शिक्षा में नवाचार), हीरालाल शर्मा(कौशल प्रशिक्षण श्रेणी में) एवं डॉ. विनय चमोला(कुल – 4) को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया।

5. सरकारी योजनाएं, अभियान एवं कृषि नवाचार (Schemes & Agriculture)

  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: इस योजना के क्रियान्वयन में ‘यस-टेक (YES-TECH) पैरामीटर’ के तहत राजस्थान को 10 में से 10 अंक मिले और राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि 62.58 लाख किसानों के नामांकन के साथ राज्य देश में पहले स्थान पर रहा।

  • प्याज प्रोसेसिंग यूनिट: वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) के तहत अलवर और सीकर जिलों में राजविका के सहयोग से पहली प्याज प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की जाएगी।

  • हरियालो राजस्थान और अमृत योजना: प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 10 लाख की लागत से ‘अमृत पोषण वाटिका’ और पंचायत समिति स्तर पर ‘अमृत ग्रामीण हाट व संजीवनी पार्क’ विकसित किए जा रहे हैं।

6. पर्यावरण, पर्यटन एवं अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (Environment & Tourism)

  • यूकेलिप्टस वृक्ष: माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य में 150 वर्ष पुराना देश का दूसरा सबसे मोटा सफेदा (यूकेलिप्टस) वृक्ष खोजा गया है।

  • बटरफ्लाई पार्क: भरतपुर के बंध बारैठा अभयारण्य में तीसरा नया बटरफ्लाई पार्क प्रस्तावित किया गया है, जहां 27 प्रकार की तितलियां दर्ज की गई हैं (पहला उदयपुर और दूसरा अजमेर में है)।

  • पर्यावरण सम्मेलन: खेजड़ली (जोधपुर) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन की थीम ‘प्रकृति से प्रेरित, गुरु जांभो जी के दर्शन से मार्गदर्शित, एवं जलवायु संरक्षण व सतत भविष्य’ रखी गई थी।

  • विकसित भारत – जी रामजी योजना के तहत ग्रामीण विकास कार्य

    प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत पोषण वाटिका – लागत ₹10 लाख, पंचायत समिति स्तर पर – अमृत ग्रामीण हाट – लागत ₹25 लाख, ग्रामीण पुस्तकालय – लागत ₹17 लाख ,अमृत संजीवनी पार्क – अधिकतम लागत ₹50 लाख

7. अन्य महत्वपूर्ण फैक्ट्स (Anya Mahatvapurn Fact)

  • शराबबंदी अभियान: राजसमंद की काछबली ग्राम पंचायत में शराबबंदी अभियान की प्रमुख महिला नेता हीरा कंवर का निधन हो गया, जिनके नेतृत्व में ऐतिहासिक शराबबंदी चुनाव हुए थे।

  • ऊंटनी के दूध पर पेटेंट: बीकानेर के डॉ. राजकुमार बेरवाल को ऊंटनी के दूध में मौजूद कैसीन प्रोटीन और शेल्फ-लाइफ बढ़ाने पर पेटेंट प्राप्त हुआ है।

  • डिजिटल हेल्थ रैंकिंग: डिजिटल हेल्थ के तहत स्वास्थ्य सेवा प्रदाता पंजीकरण में राजस्थान को देश में दूसरा स्थान मिला है।

  • वनगिरी ब्रांड: मुख्यमंत्री द्वारा जनजातीय क्षेत्रों के पहले शहद उत्पाद ‘आदि प्राग’ को वनगिरी ब्रांड के तहत लॉन्च किया गया है।

➕ अतिरिक्त अपडेट (क): नगरीय निकाय चुनाव 2026 – परिणाम एवं महापौर

  • चुनाव: राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह की घोषणा (19 अगस्त 2026) के अनुसार 309 निकायों में मतदान दो चरणों में 9 सितंबर (प्रथम चरण 76.42%) और 11 सितंबर (द्वितीय चरण 70.68%) को हुआ। कुल मतदान 72.95%; मतगणना 14 सितंबर 2026। कुल मतदाता लगभग 1.44 करोड़।

  • निकायों का स्वरूप: 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएँ (अंतिम परिणाम सूची के अनुसार; अगस्त में घोषणा के समय 47 परिषद व 252 पालिका बताई गई थी)।

  • पार्षद परिणाम: भाजपा 4,182, कांग्रेस 3,619, निर्दलीय 2,273; RLP 63, AAP 42, माकपा 38, बसपा 19, भारत आदिवासी पार्टी 8। परिणाम लगभग 10,244 सीटों के घोषित हुए।

  • महापौर (अप्रत्यक्ष चुनाव, सितंबर 2026): जयपुर – सुनील कोठारी; जोधपुर – प्रसन्नचंद मेहता; कोटा – अनुसुईया गोस्वामी; अजमेर – अनामिका शर्मा; उदयपुर – पारस सिंघवी; अलवर – सुमनलता अग्रवाल; पाली – नमिता बुवकिया; भरतपुर – अनुराधा सिंह (निर्विरोध); भीलवाड़ा – जसवंत कंवर (निर्विरोध) – सभी भाजपा। बीकानेर – अनिल कल्ला (कांग्रेस)। यानी 10 नगर निगमों में भाजपा 9 और कांग्रेस 1।

  • संवैधानिक आधार: 74वाँ संविधान संशोधन 1992; अनुच्छेद 243ZA राज्य निर्वाचन आयोग से संबंधित है; नगरीय निकायों का कार्यकाल 5 वर्ष।

➕ अतिरिक्त अपडेट (ख): न्यायपालिका, नियुक्तियाँ एवं प्रशासन

  • मुख्य न्यायाधीश: न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल ने 7 सितंबर 2026 को राजस्थान उच्च न्यायालय के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली (राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जयपुर में दिलाई)। वे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीश थे। नियुक्ति अनुच्छेद 217(1) के अंतर्गत 5 सितंबर 2026 को अधिसूचित हुई; इससे पहले न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा कार्यवाहक थे।

  • न्यायमूर्ति विनीत माथुर: 28 सितंबर 2026 को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त (विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 6(2)(b))।

  • नए कुलगुरु (24 सितंबर 2026, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे): राजस्थान विश्वविद्यालय (जयपुर) में प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत (पहले कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु रहे), पं. दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय (सीकर) में नए कुलगुरु और महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (बीकानेर) में प्रो. नरसी राम बिश्नोई। कुलगुरु का कार्यकाल 3 वर्ष या 70 वर्ष की आयु तक।

  • मेजर नव्या शेखावत (केरपुरा, सीकर): जुलाई 2026 से राष्ट्रपति की ADC; थलसेना की पहली महिला ADC। नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर यस्मा सोलंकी 2025 में पहली महिला ADC बनी थीं।

  • राजीव सिंह ठाकुर (राजस्थान कैडर, 1995 IAS; नीति आयोग सलाहकार): सितंबर 2026 में मणिपुर के मुख्य सचिव नियुक्त (अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति)।

  • अभियान: ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026; ‘साइबर सुरक्षित राजस्थान’ जन-जागरूकता अभियान (DGP राजीव कुमार शर्मा); 9वाँ राष्ट्रीय पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 (थीम ‘हमारी आँगनवाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’); मिशन कर्मयोगी रैंकिंग में राजस्थान 62.49 अंकों के साथ बड़े राज्यों में लगातार दूसरे माह प्रथम (नोडल HCM RIPA जयपुर)।

➕ अतिरिक्त अपडेट (ग): योजनाएँ, परियोजनाएँ एवं रैंकिंग

  • PMFBY में राजस्थान चौथे स्थान पर: 43.5 अंक; प्रथम असम (55.5) और द्वितीय उत्तर प्रदेश (47.5)। तकनीकी मापदंडों (फसल कटाई प्रयोग ऐप और YES-TECH) में पूरे 10-10 अंक; लगभग 90% फसल कटाई प्रयोग ऐप से ऑनलाइन (देश में सर्वाधिक); फसल बीमा पोर्टल से भूमि अभिलेख जोड़ने वाला तीसरा राज्य।

  • किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना: टोंस नदी (यमुना की सहायक) पर, उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर; 232.6 मी. ऊँचा कंक्रीट ग्रेविटी बाँध; भंडारण 1,562 MCM; राष्ट्रीय परियोजना (90% जल घटक केंद्र वहन करेगा)। 15 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में 6 राज्यों (राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, UP, हरियाणा, दिल्ली) ने समझौता किया; राजस्थान को 124 MCM जल मिलेगा, जिसका उपयोग शेखावाटी (चूरू, सीकर, झुंझुनूं) में पेयजल के लिए होगा। पृष्ठभूमि: 12 मई 1994 का यमुना जल बँटवारा समझौता।

  • PM-SETU भिवाड़ी ITI क्लस्टर: 7 सितंबर 2026 की 5वीं राष्ट्रीय संचालन समिति में ₹241 करोड़ की रणनीतिक निवेश योजना (SIP) पर चर्चा; उद्योग भागीदार HGIEL; हब भिवाड़ी और स्पोक अलवर, नीमराना, तिजारा, किशनगढ़ बास। शेयरधारक समझौता (SHA) करने वाला पहला राज्य राजस्थान है।

  • 29 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में कंप्यूटर लैब-सह-स्मार्ट क्लासरूम: 15 सितंबर 2026 को NSTFDC और HPCL का MoU; ₹16.01 करोड़ (HPCL CSR); 10,000 से अधिक जनजातीय विद्यार्थी लाभान्वित।

  • वनगिरि ब्रांड: 26 सितंबर 2026 को प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री ने पहला उत्पाद ‘आदिपराग’ (वाइल्ड फॉरेस्ट हनी) लॉन्च किया; राजसंघ (राजस्थान जनजाति क्षेत्रीय विकास सहकारी संघ) और CONFED का MoU।

  • ASUSE 2025 (NSO, 10 सितंबर 2026): जयपुर राजस्थान में गैर-कृषि असंगठित उद्यमों का सबसे बड़ा केंद्र (4,84,873 उद्यम, 10,15,884 कामगार); चूरू दूसरे स्थान पर (3,18,817 उद्यम)।

  • स्वास्थ्य: अलवर-भरतपुर में समग्र शिशु बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (SSBSK) का पायलट (जन्म से 36 माह; आशा के लिए ‘शैशव ऐप’)।

  • PAVITRA प्लेटफॉर्म: IIT बॉम्बे का वायु प्रदूषण प्रबंधन टूल; 18 सितंबर 2026 को RSPCB जयपुर में कार्यशाला।

➕ अतिरिक्त अपडेट (घ): पर्यटन, संस्कृति, रक्षा एवं सम्मेलन

  • शेखावाटी के 14 भित्तिचित्र-युक्त हवेली नगर UNESCO की टेंटेटिव सूची में: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 5 सितंबर 2026 को जानकारी दी (जून 2026 से दर्ज)। झुंझुनूं जिले के अलसीसर, बिसाऊ, चिड़ावा, डूंडलोद, मंडावा, महनसर, नवलगढ़, पूर्व खेतड़ी, झुंझुनूं; सीकर जिले के फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, सीकर; और चूरू। श्रेणी: सांस्कृतिक (iii, iv, v); 18वीं शताब्दी से व्यापारी समुदायों द्वारा बनवाई गई हवेलियाँ।

  • राजस्थान टूरिज़्म क्रिएटर समिट-2026: 27 सितंबर (विश्व पर्यटन दिवस), RIC जयपुर; थीम ‘क्रिएट राजस्थान’ (3C – Create, Collaborate & Celebrate); उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दीया कुमारी।

  • वायुसेना का पहला ड्रोनथॉन-2026: 14–16 सितंबर, पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज; उद्घाटन एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित; ‘वायु उत्तम’ UTM प्रणाली। ‘काल’ वन-वे अटैक ड्रोन: सितंबर 2026 में पोखरण में सफल परीक्षण (मारक क्षमता 1,000 किमी, पेलोड लगभग 50 किग्रा, उड़ान 7–8 घंटे)।

  • WWF ग्लोबल कंजर्वेशन कॉन्फ्रेंस 2026: 21 सितंबर, जयपुर; उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव; 100 से अधिक देशों की भागीदारी।

  • सम्मेलन: 31वाँ भारतीय युवा संसद (15–17 सितंबर, IGPRS जयपुर; उद्घाटन राज्यपाल); ग्लोबल नर्सिंग समिट (5–6 सितंबर, RIC जयपुर); BICON 2026 भारत-जापान शैक्षिक-सांस्कृतिक संगम (20–23 सितंबर, जयपुर); IMF-SARTTAC प्रशिक्षण (21–25 सितंबर, जयपुर; उद्घाटन मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास); हाइफा हाउस समिट (25 सितंबर, जयपुर); प्रवासी राजस्थानी मीट (15 सितंबर, भुवनेश्वर; प्रवासी राजस्थानी दिवस 10 दिसंबर को)।

  • स्कॉच पुरस्कार: 110वीं SKOCH समिट (26 सितंबर, नई दिल्ली) में शिक्षा विभाग की ‘खुशीशाला’ और ‘AI-आधारित दक्षता आकलन’ को पुरस्कार। 11वाँ राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस: 23 सितंबर, जयपुर; राज्य-स्तरीय धन्वंतरि पुरस्कार (डॉ. जितेंद्र सिंह भाटी, डॉ. पारस चौहान, काँकरोली का पंचकर्म केंद्र)।

➕ अतिरिक्त अपडेट (ङ): खेल – एशियाई खेल एवं अन्य उपलब्धियाँ

  • 20वें एशियाई खेल (आइची-नागोया) – राजस्थान के पदक: अनंतजीत सिंह नरूका (जयपुर) ने स्कीट पुरुष टीम और मिक्स्ड स्कीट दोनों में कांस्य जीता (2 कांस्य); महेश्वरी चौहान (सियाणा, जालौर) को महिला स्कीट टीम में कांस्य; धर्मवीर चौधरी (हाँडी, टोंक) को पुरुष 4×400 मी. रिले में कांस्य; यशवीर सिंह (जयपुर) को भाला फेंक में रजत (85.72 मी.)। (राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने 85.41 मी. के साथ कांस्य जीता था।)

  • मानव सुथार (श्रीगंगानगर): 8–9 सितंबर को कार्डिफ में काउंटी चैंपियनशिप में वॉरिकशायर के लिए खेलते हुए एक मैच में बिना रन दिए 3 विकेट (15 ओवर, 15 मेडन) लेकर 131 वर्ष पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की (इंग्लैंड के टॉम हेवर्ड, 1895)।

  • तेजस्वी सिंह गहलोत (जयपुर): 22 सितंबर 2026 को नागोया (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी महासंघ (IKF) के महासचिव चुने गए। पूजा राठौड़ (जोधपुर): IHF चौथी विश्व वीलचेयर हैंडबॉल चैंपियनशिप (ग्रानोलर्स, स्पेन; 16–20 सितंबर) में रेफरी बनने वाली पहली भारतीय महिला।

  • लैक्रोस: मलेशिया लैक्रोस टूर्नामेंट (कुआलालंपुर, 28–30 अगस्त) में भारतीय महिला टीम को कांस्य, जिसमें उदयपुर के जनजातीय क्षेत्र की खिलाड़ी (कप्तान डाली गमेती) शामिल थीं। एशिया-पैसिफिक ओलंपिक क्वालीफायर (ब्रिस्बेन, 5–10 अक्टूबर) के लिए भारतीय टीम में राजस्थान के 14 खिलाड़ी चुने गए।

  • 91वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे एथलेटिक्स (कोलकाता, 11–13 सितंबर): उत्तर-पश्चिम रेलवे को 7 पदक (4 स्वर्ण, 3 कांस्य); NWR मुख्यालय जयपुर और 4 मंडल (जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर)।

  • गोल्फ और पावरलिफ्टिंग: ओजस्विनी सारस्वत (जयपुर) ने 14वाँ राष्ट्रीय गोल्फ खिताब जीता (31 अगस्त–3 सितंबर, मानेसर); पवन कुमावत ने विश्व स्ट्रेंथलिफ्टिंग बेंच प्रेस (120 किग्रा) में रजत जीता।

  • अन्य: नॉर्थ ज़ोन बैडमिंटन (भीलवाड़ा, 2–6 सितंबर) में राजस्थान के 2 व्यक्तिगत स्वर्ण (स्नेहा लांबा; भानु प्रताप सिंह चौहान–काव्या स्वामी); अंडर-19 डूंगरपुर शील्ड में जयपुर ने सीकर को 4 विकेट से हराया; सुमन भांबू (नागौर) और राघव शर्मा (झुंझुनूं) का विंटर डेफलिम्पिक्स-2027 (इंसब्रुक, ऑस्ट्रिया) की भारतीय बधिर शतरंज टीम में चयन; पालिंदर सिंह और संध्या विश्नोई का ISF जिम्नेसियाड 2026 (रियो, दिसंबर) के लिए चयन।

➕ अतिरिक्त अपडेट (च): साहित्य, सम्मान एवं निधन

  • राज्य-स्तरीय हिंदी सेवा पुरस्कार 2026 (भाषा एवं पुस्तकालय विभाग): राशि ₹50,000; 14 सितंबर का समारोह आदर्श आचार संहिता के कारण स्थगित रहा। कथा श्रेणी में डॉ. ओमप्रकाश भार्गव (‘कुटुंबकम्’), कथेतर में डॉ. रामनारायण शर्मा, जनसंचार/पत्रकारिता में प्रबोध कुमार गोविल (‘सूरज का पहला घोड़ा’)।

  • हिंदी साहित्य संसद, चूरू (14 सितंबर): राजेन्द्र राजन (जयपुर) को ‘रामदेवी भागीरथ प्रसाद मरडा साहित्य सम्मान’ और जितेन्द्र निर्मोही (कोटा) को ‘जनकवि प्रदीप शर्मा साहित्य सम्मान एवं पुरस्कार 2026’।

  • दीया कुमारी: ‘आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार 2026’ (23 सितंबर, लाडनूँ)। पद्मश्री प्रो. अनिल कुमार गुप्ता: ‘डॉ. थॉमस कैगन सोशल लीडरशिप अवॉर्ड-2026’ (14 सितंबर, जयपुर)।

  • निधन: पूर्व विधायक निर्भय लाल जाटव (रूपवास, भरतपुर; तीन बार विधायक) का 4 सितंबर 2026 को 80 वर्ष की आयु में निधन।

📚 अगला महीना भी पढ़ें: राजस्थान करंट अफेयर्स अक्टूबर 2026 (पंचायतीराज चुनाव, सूखा घोषणा, एशियाई पैरा खेल और MCQ)

📝 अभ्यास प्रश्न (उत्तर देखने के लिए बटन दबाएँ)

प्र.1. राजस्थान उच्च न्यायालय के 44वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में 7 सितंबर 2026 को किसने शपथ ली?

(A) संजीव प्रकाश शर्मा
(B) संजय कुमार अग्रवाल
(C) पुष्पेंद्र सिंह भाटी
(D) विनीत माथुर
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (B) संजय कुमार अग्रवाल
शपथ राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दिलाई; इससे पहले न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा कार्यवाहक थे।
प्र.2. 20वें एशियाई खेलों (आइची-नागोया) में राजस्थान के यशवीर सिंह ने भाला फेंक में कौन-सा पदक जीता?

(A) स्वर्ण, 88.33 मी.
(B) रजत, 85.72 मी.
(C) कांस्य, 85.41 मी.
(D) रजत, 85.41 मी.
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (B) रजत, 85.72 मी.
28 सितंबर को छठे प्रयास में 85.72 मी. का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो।
प्र.3. किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना के संबंध में कौन-से कथन सही हैं?
कथन I: यह टोंस नदी (यमुना की सहायक) पर है।
कथन II: इससे राजस्थान को 124 MCM जल मिलेगा।
कथन III: इसका समझौता केवल राजस्थान और हरियाणा के बीच हुआ।

(A) केवल I और II
(B) केवल II और III
(C) केवल I और III
(D) I, II और III सभी
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (A) केवल I और II
15 सितंबर 2026 को 6 राज्यों (राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, UP, हरियाणा, दिल्ली) ने समझौता किया।
प्र.4. बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास “तरंग शक्ति 2026” (दूसरा संस्करण) कहाँ आयोजित हुआ?

(A) बीकानेर
(B) जैसलमेर
(C) जोधपुर
(D) उदयपुर
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (C) जोधपुर
26 सितंबर से जोधपुर एयरबेस पर; थीम Power in Partnership।
प्र.5. शेखावाटी के कितने भित्तिचित्र-युक्त हवेली नगर UNESCO की अस्थायी (टेंटेटिव) सूची में शामिल हैं?

(A) 9
(B) 12
(C) 14
(D) 16
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (C) 14
झुंझुनूं, सीकर और चूरू ज़िलों के 14 नगर; सांस्कृतिक श्रेणी (iii, iv, v)।
प्र.6. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान का स्थान क्या रहा?

(A) प्रथम
(B) द्वितीय
(C) तृतीय
(D) चतुर्थ
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (D) चतुर्थ
43.5 अंक; प्रथम असम (55.5) और द्वितीय उत्तर प्रदेश (47.5)। तकनीकी मापदंडों में राजस्थान को 10-10 अंक मिले।
प्र.7. राष्ट्रपति की थलसेना की पहली महिला ADC के रूप में किसे नियुक्त किया गया, जो सीकर से हैं?

(A) मेजर नव्या शेखावत
(B) लेफ्टिनेंट कमांडर यस्मा सोलंकी
(C) कैप्टन सुप्रिया चौधरी
(D) मेजर पूजा राठौड़
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (A) मेजर नव्या शेखावत
नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर यस्मा सोलंकी 2025 में पहली महिला ADC बनी थीं।
प्र.8. वनगिरि ब्रांड के अंतर्गत लॉन्च किया गया पहला उत्पाद कौन-सा है?

(A) आदिपराग (वाइल्ड फॉरेस्ट हनी)
(B) महुआ लड्डू
(C) सीताफल पल्प
(D) आँवला कैंडी
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (A) आदिपराग
26 सितंबर 2026 को प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया।
प्र.9. सूची I को सूची II से मिलाइए:
A. PAVITRA प्लेटफॉर्म — I. पोखरण
B. वायुसेना का पहला ड्रोनथॉन — II. IIT बॉम्बे
C. WWF ग्लोबल कंजर्वेशन कॉन्फ्रेंस — III. क्रिएट राजस्थान
D. टूरिज़्म क्रिएटर समिट की थीम — IV. जयपुर

(A) A-II, B-I, C-IV, D-III
(B) A-I, B-II, C-III, D-IV
(C) A-II, B-IV, C-I, D-III
(D) A-IV, B-I, C-II, D-III
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (A) A-II, B-I, C-IV, D-III
PAVITRA IIT बॉम्बे का टूल है; ड्रोनथॉन पोखरण में (14–16 सितंबर); WWF सम्मेलन जयपुर में (21 सितंबर)।
प्र.10. श्रीगंगानगर के मानव सुथार ने काउंटी चैंपियनशिप में किस रिकॉर्ड की बराबरी की?

(A) एक पारी में 10 विकेट
(B) बिना रन दिए 3 विकेट (15 ओवर, 15 मेडन)
(C) सबसे तेज़ शतक
(D) लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट
👉 उत्तर देखें
उत्तर: (B)
8–9 सितंबर को कार्डिफ में वॉरिकशायर के लिए; 1895 के टॉम हेवर्ड के 131 वर्ष पुराने रिकॉर्ड की बराबरी।

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव 2026 में कुल मतदान कितना रहा?
309 निकायों में दो चरणों (9 और 11 सितंबर) में मतदान हुआ; कुल मतदान 72.95% रहा और मतगणना 14 सितंबर को हुई।
किशाऊ परियोजना से राजस्थान को कितना पानी मिलेगा?
राजस्थान को 124 MCM जल मिलेगा, जिसका उपयोग शेखावाटी (चूरू, सीकर, झुंझुनूं) में पेयजल के लिए होगा।
एशियाई खेल 2026 में राजस्थान के कौन-से खिलाड़ी पदक जीते?
यशवीर सिंह (भाला फेंक, रजत, 85.72 मी.), अनंतजीत सिंह नरूका (स्कीट में 2 कांस्य), महेश्वरी चौहान (महिला स्कीट टीम, कांस्य) और धर्मवीर चौधरी (4×400 मी. रिले, कांस्य)।
तरंग शक्ति 2026 कहाँ हुआ और इसकी थीम क्या थी?
दूसरा संस्करण जोधपुर में 26 सितंबर से हुआ; थीम Power in Partnership (साझेदारी में शक्ति) थी।
राजस्थान हाईकोर्ट के 44वें मुख्य न्यायाधीश कौन हैं?
न्यायमूर्ति संजय कुमार अग्रवाल, जिन्होंने 7 सितंबर 2026 को शपथ ली।

📝 निष्कर्ष (Conclusion)

सितंबर 2026 के दौरान राजस्थान में शिक्षा, रक्षा, खेल और सुशासन के क्षेत्रों में हुए इन सकारात्मक बदलावों ने राज्य की स्थिति को राष्ट्रीय पटल पर और मजबूत किया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समसामयिक डेटा अत्यधिक उपयोगी साबित होगा।

Rajasthan Current Affairs July 2026

Rajasthan Current Affairs August 2026

Leave a Comment