बाणगंगा नदी – Banganga Nadi | प्रवेश, लम्बाई, उद्दगम, नक्शा , प्राचीन नाम, सहायक नदियाँ

Last Updated on April 1, 2024 by KevalKrishan

आज के आर्टिकल में हम राजस्थान की अंत: प्रवाही नदी बाणगंगा नदी(Banganga Nadi) के बारे में विस्तार से जानकरी देंगे।

बाणगंगा नदी – Banganga Nadi

बाणगंगा नदी
बाणगंगा नदी
उपनाम अर्जुन की गंगा, ताला नदी, रुण्डित नदी
उद्गम बैराठ की पहाड़ियाँ (कोटपूतली-बहरोड़)
प्रवाह क्षेत्र कोटपूतली बहरोड़, जयपुर ग्रामीण, दौसा, भरतपुर, उत्तरप्रदेश (फतेहाबाद,यमुना)
लम्बाई 380 किमी.
अंतिम बिंदु आगरा के समीप फतेहबाद में यमुना नदी
प्रमुख बांध जमवारामगढ़ बाँध (जयपुर ग्रामीण) एवं अजान बाँध (भरतपुर)

बाणगंगा नदी से संबंधित महत्त्वपूर्ण तथ्य –

  • बाणगंगा नदी राजस्थान की अन्तःप्रवाह नदी है।
  • बाणगंगा नदी का उद्गम कोटपूतली-बहरोड़ की बैराठ की पहाड़ियों से होता है। यह नदी कोटपूतली बहरोड़ से प्रवाहित होकर जयपुर ग्रामीण एवं दौसा को बहती हुई भरतपुर की सीमा में ही समाप्त हो जाती है।
  • इस नदी पर जमवारामगढ़ बाँध (जयपुर ग्रामीण) एवं अजान बाँध (भरतपुर) निर्मित है।
  • बाणगंगा नदी के द्वारा घना पक्षी उद्यान (भरतपुर) को पानी की आपूर्ति की जाती है।

Note – वर्तमान समय में यमुना नदी के पूर्व की ओर खिसक जाने के कारण बाणगंगा भरतपुर की सीमा में ही समाप्त हो जाती है। जिसके कारण इसे ’रूण्डित नदी’ कहा जाता है। यह अब आंतरिक प्रवाह की नदियों में शामिल की गई है।

निष्कर्ष  –

आज के आर्टिकल में हमनें राजस्थान की अंत: प्रवाही नदी बाणगंगा नदी(Banganga Nadi) के बारे में विस्तार से जानकरी दी। हम आशा करतें है कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ठ होंगे…धन्यवाद

FAQ –

1.  बाणगंगा नदी का उद्गम कहाँ से होता है?

उत्तर  – बाणगंगा नदी का उद्गम कोटपूतली-बहरोड़ की बैराठ की पहाड़ियों से होता है। यह नदी कोटपूतली बहरोड़ से प्रवाहित होकर जयपुर ग्रामीण एवं दौसा को बहती हुई भरतपुर की सीमा में ही समाप्त हो जाती है।

2. अजान बांध किस नदी पर है?

उत्तर  – बाणगंगा नदी पर अजान बांध(भरतपुर) निर्मित है।

3. बाणगंगा नदी का प्रवाह क्षेत्र राजस्थान के कितने जिलों में है?

उत्तर  – बाणगंगा नदी का प्रवाह क्षेत्र कोटपूतली बहरोड़, जयपुर ग्रामीण, दौसा, भरतपुर जिलों में है।

4. जमवारामगढ़ बाँध किस नदी पर स्थित है?

उत्तर – बाणगंगा नदी पर जमवारामगढ़ बाँध (जयपुर ग्रामीण) स्थित है।

अन्य अंत:प्रवाही नदियाँ 

 

Leave a Comment