राधाष्टमी कब मनाई जाती है?

राधाष्टमी कब मनाई जाती है? उत्तर – राधाष्टमी भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को मनाई जाती है। इस दिन राधा जी का जन्मदिन आता है। इस दिन निम्बार्क सम्प्रदाय(सलेमाबाद) में मेला भरता है। राजस्थान के सभी त्यौहार विस्तार से पढ़ें

ऋषि पंचमी कब आती है?

ऋषि पंचमी कब आती है? उत्तर  – ऋषि पंचमी भाद्रपद शुक्ल पंचमी आती है। माहेश्वरी समाज के लोग इसी दिन राखी बांधते है। इस दिन को गंगा स्नान के लिए पवित्र माना जाता है।

गणेश चतुर्थी कब मनाई जाती है?

गणेश चतुर्थी कब मनाई जाती है? उत्तर  – गणेश चतुर्थी  भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को मनाई जाती है। इसे चतरा चौथ भी कहते है इस दिन गणेश जी के मंदिरों में गणेश महोत्सव मनाया जाता है रणथम्भौर गणेश मेला सवाईमाधोपुर में भरा जाता है राजस्थान के सभी त्यौहार विस्तार से पढ़ें

हरतालिका तीज कब आती है?

हरतालिका तीज कब आती है? उत्तर – हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल तृतीय को आती है। इस दिन गौरी और शंकर का पूजन होता है। राजस्थान के सभी त्यौहार विस्तार से पढ़ें

बछबारस कब आती है?

बछबारस कब आती है? उत्तर  – बछबारस भाद्रपद कृष्ण द्वादशी को आती है। इस दिन गाय व बछड़ों की पूजा होती है। इस दिन पुत्रवती स्त्रियाँ अपने पुत्र की मंगलकामना के लिए व्रत रखती है। इस दिन स्त्रियाँ सिर्फ केवल उबले हुए मोठ की सब्जी, बाजरे की रोटी के साथ खाती है।

गोगानवमी कब मनाई जाती है?

गोगानवमी कब मनाई जाती है? उत्तर  – गोगानवमी भाद्रपद कृष्ण नवमी को मनाई जाती है। इस दिन ददरेवा(चुरू) और गोगामेड़ी(हनुमानगढ़) में मेला भरता है। गोगा जी की पूजा की जाती है।