कृष्ण जन्माष्टमी कब आती है?

कृष्ण जन्माष्टमी कब आती है? उत्तर  – कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को आती है। इस दिन कृष्ण मंदिरों में कृष्ण महोत्सव मनाया जाता है। इस दिन नाथद्वारा में जन्माष्टमी मेला लगता है। राजस्थान के सभी त्यौहार विस्तार से पढ़ें

उबछठ कब आती है?

उबछठ कब आती है? उत्तर  –  उबछठ भाद्रपद कृष्ण षष्ठी को आती है। इस दिन अविवाहित बालिकाएं सांयकाल में सूर्य की पूजा के बाद चन्द्रोदय तक खड़ी ही रहती है। रात्रि में चंद्र दर्शन करके भोजन करती है। इसे चंदन षष्टि व्रत भी कहते है।

हल छठ कब आती है?

हल छठ कब आती है? उत्तर  – हल छठ भाद्रपद कृष्ण षष्ठी को आती है। इस दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम  का जन्मदिन आता है। इस दिन हल की पूजा की जाती है। इस व्रत को पुत्रवत स्त्रियाँ करती है। राजस्थान के सभी त्यौहार विस्तार से पढ़ें

बड़ी तीज कब मनाई जाती है?

बड़ी तीज कब मनाई जाती है? उत्तर  – बड़ी तीज भाद्रपद्र कृष्ण तृतीय को मनाई जाती है। इसे कजली तीज/ सातुड़ी तीज/ बूढी तीज भी कहते है। स्त्रियों द्वारा व्रत रखकर गायों का पूजन किया जाता है। कजली तीज की सवारी बूंदी की प्रसिद्ध है। इस दिन नीम की पूजा की जाती है। राजस्थान के … Read more

रक्षाबन्धन कब मनाया जाता है?

रक्षाबन्धन कब मनाया जाता है? उत्तर  – रक्षाबन्धन श्रावण पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह त्योहार भाई – बहिन के प्रेम का प्रतीक है। बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती है। इस दिन नया यज्ञोपवीत धारण किया जाता है। राजस्थान के सभी त्यौहार विस्तार से पढ़ें

छोटी तीज कब मनाई जाती है?

छोटी तीज कब मनाई जाती है? उत्तर  – छोटी तीज श्रावण शुक्ल तृतीय को मनाई जाती है। इस दिन जयपुर की प्रसिद्ध तीज की सवारी निकाली जाती है। त्योहारों की शुरुआत श्रावण तीज से शुरू होती है। श्रावणी तीज के दिन सभी नवविवाहिताएँ श्रृंगार कर पेड़ों पर झुला झूलती है। राजस्थान के सभी त्यौहार विस्तार … Read more