Last Updated on April 11, 2024 by KevalKrishan
आज के आर्टिकल में हम राजस्थान की लूनी नदी में गिरने वाली नदी सूकड़ी नदी(Sukri Nadi) के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
सूकड़ी नदी – Sukri Nadi

- सूकड़ी नदी लूनी की सहायक नदी है।
- सूकड़ी नदी का उद्गम देसूरी (पाली) के निकट अरावली पर्वत शृंखला की मुख्य श्रेणी के पश्चिमी ढाल से होता है। पाली व जालौर जिले में बहने के पश्चात् बालोतरा जिले में समदड़ी के निकट लूणी नदी में मिल जाती है।
- सूकड़ी नदी पर बाँकली बाँध परियोजना (जालौर) स्थित है।
- इस नदी के जल का उपयोग कृषि कार्यों के लिए किया जाता है।
- सूकड़ी नदी एक बरसाती नदी है।
- पाली में इस नदी के किनारे सरदारसमंद बाँध स्थित है।
- सूकड़ी नदी के किनारे माजल और जालियां नामक गांव स्थित है।
- इस नदी के किनारे जालौर शहर और कनकांचल दुर्ग स्थित है।
- इसकी सहायक नदी मघाई नदी है।
- संत पीपा का मंदिर स्थित है।
- समदड़ी गाँव (बालोतरा) और जालौर का जिला मुख्यालय इस नदी के तट पर स्थित है।
निष्कर्ष :
आज के आर्टिकल में हमनें राजस्थान से लूनी नदी में गिरने वाली नदी सूकड़ी नदी(Sukri Nadi) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हम आशा करतें है कि हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप संतुष्ठ होंगे…धन्यवाद